छोटे से करियर में ही अर्शदीप की बॉलिंग में नजर आई 'बड़ी' दिक्कत, मैच जिताने हैं तो करना होगा इस पर काम
Arshdeep Singh T20I: अर्शदीप सिंह भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, और इसमें शक की गुंजाइश नहीं है। वे युवा हैं, उनके सामने बड़ा करियर है। फिलहाल सफेद गेंद क्रिकेट में वे सिक्का जमा रहे हैं। सब ठीक रहा तो टेस्ट क्रिकेट भी वे खेल सकते हैं।
लेकिन फिलहाल उनको कुछ चीजों पर काम करने की तुरंत जरूरत है। बाए हाथ से स्विंग गेंदबाजी कराने वाला ये गेंदबाज आयरलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सेटअप का अहम हिस्सा है।

अर्शदीप को आगे एशियन गेम्स भी खेलने हैं। वे एक नेचुरल विकेट टेकर गेंदबाज हैं, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपनी स्विंग और यॉर्कर करने की क्षमता के लिए चलते चर्चित हुए थे।
उनको जल्द ही भारतीय टीम का हिस्सा मिला और अपनी बॉलिंग ने उन्होंने इंटनरेशनल फलक पर भी प्रभावित किया, लेकिन एक चीज जहां काम करने की सख्त दरकार है, वो है इकोनमी रेट, जहां ये गेंदबाज बढ़िया गेंदबाजी करते हुए अचनाक ऑफ कलर हो जाता है और फिर बल्लेबाजों के लिए वे आसान शिकार बन जाते हैं।
इसी वजह से छोटे से टी20 इंटरनेशनल करियर में 24 साल के गेंदबाज ने 16 से 20 ओवर के दौरान अभी से ही 19 छक्के पिटवा दिए हैं। भारत उनको नई गेंद और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के तौर पर इस्तेमाल करता है। इसलिए अर्शदीप ने 32 मैचों के अपने करियर के दौरान 245 गेंद 16-20 ओवर के दौरान खेली हैं और 19 छक्के उन पर लगे हैं।
ये भी पढ़ें- पहले मैच में जीत के बावजूद भारत को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में इन वजहों से रहना होगा सावधान
इस मामले में अर्शदीप पहले ही युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी सीनियर गेंदबाजों से आगे निकल चुके हैं। जाहिर है ये अनचाहा रिकॉर्ड है। इस मामले में हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार भारतीय गेंदबाजों में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने क्रमशः 29 और 34 छक्के इस दौरान पिटवाए हैं।
आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी अर्शदीप सबसे महंगे गेंदबाज थे, जिन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया। हाल फिलहाल में अर्शदीप द्वारा अचानक थोक में रन लीक करने की समस्या उजागर हुई है। इस समय अपने T20I करियर अर्शदीप ने 32 मैचों में 8.53 के ऊंचे इकॉमनी रेट से बॉलिंग की है। हालांकि, ये गेंदबाज होनहार है, उम्मीद है वे इस पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications