दीपक हुड्डा की आतिशी पारी में उड़ा आयरलैंड, 55 गेंदों पर ठोका पहला इंटरनेशनल शतक

डबलिन, 28 जून: भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ यहां हो रहे दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए आयरिश गेंदबाजों को धोकर रख दिया है। बारिश से प्रभावित पहले मैच के बाद धूप ने दूसरे मुकाबले का स्वागत किया। पिच बैटिंग के मुफीद लगी और संजू सैमसन व दीपक हुड्डा ने इसका जमकर फायदा उठाया।

दीपक हुड्डा का शानदार शतक

दीपक हुड्डा का शानदार शतक

दोनों बल्लेबाजों ने आयरलैंड की बॉलिंग का मजाक बनाते हुए जबदस्त शतकीय साझेदारी की। टीम में अपनी जगह पक्की ना करने के लिए आलोचना झेल रहे संजू सैमसन ने भी वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक ठोक दिया।

लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी खासियत दीपक हुड्डा का शानदार शतक रहा जिन्होंने बेहद ही तूफानी अंदाज दिखाए। हुड्डा पहले मुकाबले में भी बहुत अच्छे लगे थे, उन्होंने दूसरे मैच में भी उसी पारी को आगे बढ़ाया।

हुड्डा का पहला इंटरनेशनल शतक

हुड्डा का पहला इंटरनेशनल शतक

हुड्डा ने 10वें ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया जो केवल 27 गेंदों पर आया। ये उनका टी20 क्रिकेट में पहला अर्धशतक भी था। पचासा लगाने के बाद हुड्डा और भी ज्यादा आक्रामक हो गए और अपने पहले इंटरनेशनल शतक की ओर बढ़ने लगे।

इस दौरान हुड्डा ने अटैकिंग बैटिंग स्टांस अपनाकर गेंदबाजों को स्कूली बच्चों की तरह से छक्के के लिए भेजा। उन्होंने आसानी से रन बनाए।

ये पारी केवल 55 गेंदों पर आई

ये पारी केवल 55 गेंदों पर आई

इसी बीच अर्धशतक पूरा कर चुके संजू सैमसन भी अपने शॉट खुलकर खेलने लगे और उन्होंने आउट होने से पहले 42 गेंदों पर 77 रनों की तूफानी पारी खेली।

सैमसन ने 42 गेंदों पर 9 चौके व 4 छक्के लगाए और मार्क एडेयर की परफेक्ट यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। ये सैमसन की शानदार वापसी रही।

सैमसन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने लेग साइड पर जबरदस्त छक्का लगाकर अपना अंदाज दिखाया। इसके बाद हुड्डा ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक पूरा कर लिया। ये पारी केवल 55 गेंदों पर आई जिसमें 6 छक्के व 8 चौके लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+