'भारत ने कर दिखाया नामुमकिन को मुमकिन', मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ पर युवराज सिंह ने कही दिल की बात

IND vs ENG Yuvraj Singh: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ। मैच भले ही ड्रा पर समाप्त हुआ हो, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरीके का प्रदर्शन किया उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। बेहद कठिन समय में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीतने का काम किया।

युवराज ने की जमकर तारीफ (IND vs ENG Yuvraj Singh)

इंग्लैंड की 311 रनों की बड़ी पहली पारी की बढ़त के बावजूद भारत ने जज्बे और संयम के साथ मैच को ड्रॉ कराया। टीम इंडिया की इस शानदार वापसी पर पूर्व क्रिकेटर और वर्ल्ड कप 2011 के हीरो युवराज सिंह ने भी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसा मैच बचाने के लिए गंभीर मानसिक मजबूती की जरूरत होती है।

IND vs ENG 1

भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन

इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपने डेब्यू सीरीज में चौथी सेंचुरी जड़ी और एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वहीं केएल राहुल ने भी 90 रनों की अहम पारी खेलकर अपनी उपयोगिता फिर साबित की। सबसे बड़ी बात रही रवींद्र जडेजा (107*) और वॉशिंगटन सुंदर (101*) की शतकीय साझेदारी, जिन्होंने आखिरी दिन इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह थका दिया। इंग्लैंड के जो रूट ने भी 150 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।

भारत के पास सीरीज बचाने का मौका

पहली पारी में भारत ने यशस्वी, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने जोरदार जवाब दिया और 669 रन बना डाले। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह इंग्लैंड की गेंदबाज़ी को झेला, वो काबिल-ए-तारीफ था। अब सीरीज का स्कोर 1-2 है और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। भारत के पास सीरीज बराबर करने का शानदार मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+