IND vs ENG: कहां होगा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण? इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे लाइव मुकाबले

IND vs ENG Live Telecast: जून में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जा रही है। टीम इंडिया को वहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। इसके लिए लाइव टेलीकास्ट के अधिकारों की घोषणा हो गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों का सीधा प्रसारण करने के अधिकार बिके हैं।

सीरीज के मुकाबले जियोहॉटस्टार पर देखे जा सकेंगे। देश के सबसे बड़े स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर ने सोनी के साथ एक करार किया है। अब 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की यह प्रतिष्ठित सीरीज़ जियोहॉटस्टार पर भी देखने को मिलेगी।

ind vs eng

क्रिकबज ने इस अहम डवलपमेंट की घोषणा की है लेकिन जियो की तरफ से फ़िलहाल आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि जल्दी ही इस बारे में घोषणा होनी की संभावना जताई जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, इसमें कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे।

माना जा रहा है कि सोनी और जियोहॉटस्टार के बीच वर्तमान समझौता अगले वर्ष होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज तक जारी रहेगा। साल 2026 में भारतीय टीम को इंग्लैंड में सफेद गेंद सीरीज खेलनी है। वनडे और टी20 में कुल आठ मैचों का प्रसारण भी जियोहॉटस्टार पर होगा।

सोनी को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रसारण अधिकार आठ सालों के लिए मिले थे। ये 2031 तक रहेंगे। बताया जा रहा है कि सोनी और जियो के बीच हुई वर्तमान डील में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की भी एक अहम भूमिका रही है। ईसीबी की सहमति से ही यह समझौता हुआ है। आईपीएल के तुरंत बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। कुछ खिलाड़ी भारत ए के लिए सीरीज खेलने वहां जा चुके हैं और सीनियर टीम के साथ वहीं जुड़ जाएंगे।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच, 20 जून, हेडिंग्ले

दूसरा टेस्ट मैच, 2 जुलाई, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट मैच, 10 जुलाई, लंदन

चौथा टेस्ट मैच, 23 जुलाई, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट मैच, 31 जुलाई, लंदन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+