IND vs ENG: भारत की जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन सबसे ज्यादा वायरल, जानिए उन्होंने क्या कहा

IND vs ENG: रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराते हुए टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 3-1 से विजयी बढ़त बनाई है। कई बड़े नामों के बगैर खेलते हुए टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ियों के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। विराट कोहली पर्सनल कारणों से बाहर हैं। टीम इंडिया की सीरीज जीत के बाद विराट कोहली का रिएक्शन आया है। कोहली की तरफ से आई प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

virat kohli

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कोहली ने लिखा कि टीम इंडिया ने सीरीज में अद्भुत जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने दृढ संकल्प, धैर्य और लाचीपालन दिखाया है। कोहली के इस ट्वीट को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं।

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग ने भी जीत को लेकर प्रतिक्रिया दी है। सहवाग ने लिखा कि आनन्द लेने और संजोकर रखने लायक जीत। शुबहमन गिल ने शानदार संयम दिखाया लेकिन ध्रुव जुरेल ने श्रृंखला जीतने के प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि ध्रुव जुरेल ने टीम इंडिया को पहली पारी में बचाया था। उनके 90 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच में पहली पारी के दौरान 300 का आंकड़ा हासिल किया था। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 39 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि एक बार फिर से प्रेशर से वापसी कर भारत ने संघर्ष करते हुए मुकाबला जीता. यह हमारे खिलाड़ियों की मानसिकता और कैरेक्टर को दिखाता है. पहले टेस्ट में आकाशदीप का शानदार स्पेल. ध्रुव दोनों पारियों में लेंथ पढ़ने में अच्छे थे. उनका फुटवर्क भी सटीक था और कुलदीप यादव के साथ पहली पारी में साझेदारी ने हमें गेम में बनाए रखा. दूसरी पारी में कुलदीप का स्पेल अहम रहा. अश्विन, जडेजा और रोहित जैसे सीनियरों ने आना काम किया. गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सहज प्रवृत्ति पर अंकुश लगाते हुए शानदार जज्बा दिखाया और महत्वपूर्ण 50 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+