IND vs ENG: अरे विराट मैदान पर? रोहित शर्मा भी देखकर हो गए हैरान और फिर...देखें वीडियो
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच के पहले दिन एक अजीब घटनाक्रम देखने को मिला। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। एक व्यक्ति रोहित शर्मा के करीब आ गया और पांव छूने लगा।
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा जब ओपन करने के लिए आए, उस समय एक फैन मैदान के अंदर घुस गया। वह रोहित शर्मा तक जाने में भी सफल रहा। उसके बाद जो हुआ, उसे देखकर भारतीय कप्तान भी चौंक गए। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मी भी आ गए थे।

रोहित शर्मा के पास आया इंसान विराट नाम की जर्सी पहनकर आया था। वह कोहली फैन था। रोहित के करीब आने के बाद उसने पाँव छूए और रोहित शर्मा से हाथ भी मिलाने लगा। फैन को देखकर रोहित शर्मा हैरान हुए लेकिन उन्होंने भी विनम्रता से इस फैन से हाथ मिला लिया।
इसके बाद सुरक्षाकर्मी वहां पहुँच गए और इस घटना की चर्चा भी हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सुरक्षाकर्मी आकर इस व्यक्ति को मैदान से बाहर लेकर चले गए। बाद में बल्ले से तबाही देखने को मिली और यशस्वी जायसवाल ने महफिल लूट ली।
जायसवाल और रोहित ने फैन्स का काफी मनोरंजन किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रनों की भागीदारी की। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हो गए। जायसवाल ने धाकड़ फिफ्टी जमाई। वह स्टम्प्स तक 76 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत का स्कोर 1 विकेट पर 119 रन रहा।












Click it and Unblock the Notifications