Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG Final Pitch Weather Report: बल्लेबाज और गेंदबाज के लिए डराने वाली खबर! चेक करें पिच-वेदर रिपोर्ट

IND vs ENG U19 Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज, 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये हाई-वोल्टेज एक्शन दोपहर 1 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। अब तक 5 बार विश्व विजेता रह चुकी टीम इंडिया की नजरें अपने छठे खिताब पर हैं।

हालांकि, यह राह आसान नहीं होने वाली है क्योंकि सामने इंग्लैंड की टीम है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में अपने अटैकिंग खेल से बड़ी टीमों को धूल चटाई है। दोनों टीमों के बीच एक कड़े और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

india u19 vs england u19 final

Weather Report Harare: कैसा रहेगा हरारे का मौसम?

मैच के दौरान खिलाड़ियों को उमस और बादलों की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, आज हरारे का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन उमस की वजह से यह 32 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दोपहर के समय गरज के साथ बौछारें पड़ने की 34% संभावना है।

IND vs ENG: कुछ समय के लिए खेल में पड़ सकता है खलल

लगभग 2.2 mm बारिश का अनुमान है, जिससे खेल में कुछ समय के लिए खलल पड़ सकता है। तेज गेंदबाजों के लिए हवा की गति (7 किमी/घंटा) मददगार साबित हो सकती है।

Harare Pitch Report: गेंदबाज या बल्लेबाज, किसे मिलेगी मदद?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए बराबर मौके देती है। शुरुआत में पिच से नई गेंद को अच्छी मूवमेंट, स्विंग और एक्स्ट्रा बाउंस मिलता है, जो सलामी बल्लेबाजों की परीक्षा लेगा। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स अपनी फिरकी का जादू दिखा सकते हैं। बल्लेबाजों को यहां बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए धैर्य दिखाना होगा और क्रीज पर समय बिताना होगा।

IND vs ENG: टॉस की अहमियत

इसी मैदान पर भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले ने पिच की असल प्रकृति साफ कर दी थी। अफगानिस्तान के 310 रनों के विशाल स्कोर को भारत ने महज 41.1 ओवरों में हासिल कर लिया था। इसे देखते हुए फाइनल में भी एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। सेमीफाइनल के नतीजों और चेजिंग रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए, टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है, क्योंकि यहां 300+ का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।

IND vs ENG: छठे खिताब की तलाश में टीम इंडिया

भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। अपने पिछले 9 फाइनल में से टीम ने 5 बार जीत दर्ज की है, जबकि 4 बार उसे उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। इस बार आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली यह युवा ब्रिगेड इंग्लैंड के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेगी। इंग्लैंड की टीम अपनी सधी हुई गेंदबाजी और गहराई तक बल्लेबाजी के दम पर भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

भारत U19 टीम (India U19 Squad): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह।

इंग्लैंड U19 टीम (England U19 Squad): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+