IND vs ENG: 3 भारतीय खिलाड़ियों के तीन धांसू रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ लगेगी कीर्तिमानों की झड़ी

IND v ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज में कुछ कीर्तिमान देखने को मिलेंगे। पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भी कुछ रिकॉर्ड बनने वाले हैं। भारतीय टीम के प्लेयर्स को कीर्तिमान बनाते हुए देखना दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव कहा जा सकता है।

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय टीम के तीन प्लेयर्स इस सीरीज के दौरान कुछ बड़े कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। इन रिकॉर्ड्स और खिलाड़ियों के बारे में यहाँ चर्चा की गई है।

ind vs eng

भारतीय टीम में कुछ युवा प्लेयर्स हैं। अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण इंग्लैंड के लिए घातक साबित हो सकता है। सीरीज में बनने वाले कीर्तिमानों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

सूर्यकुमार यादव के पास बड़ा मौका

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका है और वह अपनी बैटिंग से यह कर सकते हैं। छक्कों के मामले में सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के काफी करीब हैं। टी20 में उनके नाम 145 छक्के हैं। इस सीरीज में 5 छक्के जड़ते ही वह 150 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं।

मोहम्मद शमी होंगे खास क्लब में शामिल

टीम में लम्बे समय बाद वापस आ रहे शमी के नाम भी एक बड़ा कीर्तिमान हो सकता है। शमी इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट मिलाकर 448 विकेट पूरा कर चुके हैं। दो खिलाड़ी आउट करते ही वह 450 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने वाले भारतीय गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगे।

अर्शदीप सिंह रच देंगे इतिहास

भारतीय टीम के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस सीरीज में एक यादगार आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। वह इस सीरीज में 5 विकेट लेते ही टी20 में अपने 100 विकेटों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। वह टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। इसके अलावा युजवेंद्र चहल (96) को भी अर्शदीप पीछे छोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+