IND vs END: बुरी हार से टूटे नजर आए रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ ने दी सांत्वना
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुरुवार का दिन किसी बुरे सपने की तरह है। एक तरह जहां भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया फाइनल खेलेगी। लेकिन इंग्लैंड ने भारतीय फैंस के उम्मीदों पर पानी फेर दिया और टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया। भारत की तरफ से दिए गए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीत लिया। ओपनिंग करने आए एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने अर्धशतक लगाया और पूरे मैच में भारत को वापसी का मौका ही नहीं दिया। जब दोनों बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे, तो भारतीय गेदबाज असहाय नजर आ रहे थे। वहीं, इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह से टूट गए।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: ''हिटमैन' अब वो हिटमैन नहीं रहा', रोहित शर्मा की धीमी बल्लेबाजी ने तोड़ा फैंस का दिल
Recommended Video

कोच राहुल द्रविड़ ने दी सांत्वना
हार के बाद भारतीय कप्तान शर्मा पूरी तरह असहाय और टूटे हुए नजर आए। उन्हें निराश देखकर भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी उनके पास पहुंच गए और उन्हें सांत्वना दी। मैच के बाद रोहित को अकेले बैठे देखा गया। वहीं, जब राहुल द्रविड़ उनके पास गए तो वे उनसे बात करने के बजाय सिर नीचे करके बैठे रहे। इस दौरान उनके साथ ऋषभ पंत भी करारी हार के बाद मायूस नजर आए।

जानें मैच के बाद रोहित शर्मा ने क्या दिया जवाब
मैच के बाद बोलते हुए रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि पूरी टीम नॉटआउट मुकाबले में दबाव को संभालने में पूरी तरह से फेल रही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल के दौरान इस स्थिति से गुजरे हैं, बावजूद वे टी-20 वर्ल्ड कप में दबाव को नहीं झेल पाए। रोहित शर्मा ने कहा कि इस हार से उन्हें बुरी तरह निराशा हुई है। पूरी टीम को जैसे प्रदर्शन करना चाहिए था वैसे प्रदर्शन नहीं कर सकी। पहले तो हम अच्छा स्कोर नहीं खड़ा कर पाए, वहीं बाद में गेदबाजी भी नहीं सही हुई, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों की तारीफ
मैच के बाद रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीख की। उन्होंने कहा कि हम शुरुआत करने के लिए आए तो घबराए हुए थे, लेकिन उनके सलामी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे लगा कि पीच पर पहले ओवर में थोड़ा स्विंग मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस पिच पर जब हमने पहला गेम जीता, तो मैच के दौरान पिच पर कई तरह के बदलाव देखने को मिले थे। बांग्लादेश के खिलाफ खेल, यह एक मुश्किल था। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने अच्छा खेल नहीं दिखाया इसलिए हार का सामना करना पड़ा।

पावरप्ले का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाई भारतीय टीम
भारतयी टीम पावरप्ले का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल वर्ल्ड कप में बल्ले से धमाकेदार शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे हैं। मैच से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित और राहुल के बल्ले से तेजी से रन निकलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पूरे पावरप्ले में भारतीय टीम एक विकेट खोकर सिर्फ 38 रन ही बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications