IND vs ENG: ''हिटमैन' अब वो हिटमैन नहीं रहा', रोहित शर्मा की धीमी बल्लेबाजी ने तोड़ा फैंस का दिल
भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खराब रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि बड़े मैच यानी कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में रोहित अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे।
India vs England T20 World Cup 2022 fans troll Rohit Sharma: भारतीय टीम (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप बेहद खराब रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि बड़े मैच यानी कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल में रोहित अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं रोहित शर्मा इस मुकाबले में 28 गेंदों में महज 27 रन ही बना सके। रोहित की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

रोहित ने की बेहद धीमी बल्लेबाजी
रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले में काफी धीमी बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से सिर्फ 27 रन बनाए। रोहित अपनी बल्लेबाजी के दौरान बिल्कुल ही लय में नजर नहीं आए। बल्लेबाजी के दौरान रोहित के बल्ले से गेंद का संपर्क सही से नहीं हो पा रहा था। रोहित ने जो चौके लगाए, उसमें भी पहले वाली टाइमिंग नजर नहीं आ रही थी।
हिटमैन से निराश फैंस
कभी अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के दिलों में दहशत फैलाने वाले रोहित शर्मा का यह अंदाज फैंस को बिल्कुल नहीं भा रहा है। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की वजह से भारत पावरप्ले में बड़ा स्कोर नहीं बना सका। फैंस ने रोहित को टैग करते हुए लिखा कि हिटमैन अब वो हिटमैन नहीं रहा। वहीं एक फैन ने रोहित पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह टी-20 मुकाबला है टेस्ट नहीं। मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेट कीपर), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, क्रिस जॉर्डन।












Click it and Unblock the Notifications