IND vs ENG: बप्पा के दर पर हार्दिक पंड्या, मैच से पहले मांगी जीत की दुआ, माहिका शर्मा के साथ वीडियो वायरल
IND vs ENG T20 WC Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे बप्पा के शरण में नजर आए। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का वीडियो वायरल (IND vs ENG T20 WC Semifinal)
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मंदिर यात्रा ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। हार्दिक अपनी मित्र माहिका शर्मा के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर परिसर से आए वीडियो और तस्वीरों में दोनों को एक साथ प्रार्थना करते देखा गया। इस दौरान दोनों एक ही शॉल शेयर करते हुए मंदिर की परिक्रमा करते नजर आए, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने लिया आशीर्वाद
मैचों से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाना भारतीय एथलीटों की पुरानी परंपरा रही है। हार्दिक के अलावा, टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल भी सिद्धिविनायक मंदिर में नतमस्तक हुए। साधारण कपड़ों में पहुंचे इन खिलाड़ियों ने मंदिर में विशेष अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत की जिम्मेदारी है, भगवान गणेश से सौभाग्य की कामना करते दिखे।
मैच से पहले खिलाड़ियों को मिलेगी मदद
वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल ने भी टीम की सफलता और फाइनल की राह आसान होने की दुआ मांगी। भारतीय क्रिकेट में यह अक्सर देखा गया है कि बड़े टूर्नामेंट या नॉकआउट मैचों से पहले खिलाड़ी आध्यात्मिक शक्ति की तलाश में रहते हैं। सेमीफाइनल जैसा बड़ा मंच जहां दबाव सबसे अधिक होता है, वहां खुद को शांत रखने के लिए 'सिद्धिविनायक' का आशीर्वाद खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है।












Click it and Unblock the Notifications