IND vs ENG: 22 जनवरी से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज, जानें फ्री में कहां देख सकेंगे मैच
IND vs ENG T20 Live Streaming: मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन टीम इंडिया साल 2025 में अपने टी-20 सफर की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से करने जा रही है। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज से टी-20 का आगाज करने जा रही है। सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी 2025 को खेला जाएगा। इस सीरीज को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।
22 जनवरी से शुरू होगी टी-20 सीरीज (IND vs ENG T20 Live Streaming)
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयन समिति ने टी-20 के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। जबकि वनडे सीरीज में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाली है।

जाने कहां देख सकेंगे लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। टी20 मैच को मुफ्त में फ्री डिश वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। टी20 मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। पहला मुकाबला कोलकाता में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वेन्यू
कोलकाता
चेन्नई
राजकोट
पुणे
मुंबई
भारत की टी20 टीम
रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा . हर्षित राणा
इंग्लैंड वनडे टीम
बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान) और (विकेट कीपर), फिल साल्ट (विकेट कीपर), आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स , गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, साकिब महमूद
इंग्लैंड टी20आई टीम
बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर (कप्तान) और (विकेट कीपर), फिल साल्ट (विकेट कीपर), आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, रेहान अहमद, साकिब महमूद












Click it and Unblock the Notifications