IND vs ENG: टीम इंडिया ने काली पट्टी पहनी तो लाइव मैच में भड़के सुनील गावस्कर, BCCI पर जमकर बरसे

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी। इसके बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि ऐसा क्या हो गया जो टीम इंडिया ने ब्लैक आर्मबैंड पहना है।

इसके पीछे एक बड़ी वजह थी। टीम इंडिया के एक पूर्व कप्तान का निधन हुआ है। भारत के पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन कुछ ही दिन पहले हुआ था। वह भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर थे। 13 फरवरी को उनका निधन हुआ था और 15 फरवरी को भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट शुरू हुआ।

ind vs eng

इसके बाद दो दिनों तक दत्ताजीराव को याद नहीं किया गया लेकिन तीसरे दिन के खेल से पहले मौन रखा गया और ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खिलाड़ी मैदान पर आए। इस बात पर सुनील गावस्कर को गुस्सा आ गया और उन्होंने बीसीसीआई को खरी-खोटी सुनाई।

गावस्कर ने कॉमेंट्री के दौरान इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि कभी नहीं होने से तो देरी होना ही ठीक है। उनको यह काम (आर्मबैंड) टेस्ट मैच के पहले दिन ही करना चाहिए था लेकिन कभी ना होने से देर होना भी ठीक है। वह (दत्ताजीराव) पांच मैचों की सीरीज में भारत के कप्तान थे। उनमें से चार में उन्होंने कप्तानी की थी और एक मैच में पंकज रॉय कप्तान थे।

गावस्कर ने साफ तौर पर निराशा जताई कि कैसे एक पूर्व कप्तान को दो दिनों तक भुला दिया गया और तीसरे दिन उनकी याद आई, तब श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से फ़िलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तीसरे दिन के खेल में इंग्लैंड को भारत ने पहली पारी में 319 पर समेटकर लीड प्राप्त कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+