सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी को नहीं देखना चाहते गावस्कर, रोहित का 'सिरदर्द' कम करने के लिए दी सलाह

T20 World Cup SemiFinal India vs England: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ऐसी बल्ले-बल्ले हुई कि आज के मुकाबले को इस नजरिए से ज्यादा देखा जा रहा है कि फाइनल में कौन सी टीम पाक से भिड़ेगी। इस तरह से आज एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मुकाबला महज एक नॉकआउट मैच से कहीं अधिक बन चुका है। दूसरी ओर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कुछ बातों पर विचार करना होगा। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में किसको खिलाया जाए। ये एक समस्या है। डीके वर्ल्ड कप के फुस्स बम साबित हुए हैं जिन्होंने प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बहुत धमाके दिए लेकिन सही दिन पर फटने से चूक गए।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Semifinal मैच में फिर Flop टीम के उपकप्तान KL Rahul | वनइंडिया हिंदी*Cricket
    सुनील गावस्कर एक सुझाव लेकर आए हैं

    सुनील गावस्कर एक सुझाव लेकर आए हैं

    ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर एक सुझाव लेकर आए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अक्षर पटेल के बजाय ऋषभ पंत या हर्षल पटेल के रूप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ आगे बढ़ने का सुझाव दिया है।

    सुनील गावस्कर को लगता है कि मेन इन ब्लू को दूसरे स्पिनर के स्थान पर ऋषभ पंत के रूप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि हार्दिक पांड्या अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वापस आ गए हैं, इसलिए वह पांचवें गेंदबाज हो सकते हैं, और भारत दूसरे स्पिनर को बल्लेबाज के साथ रिप्लेस कर सकता है, जिससे बल्लेबाजी लाइन-अप को गहराई मिल जाती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर रोहित शर्मा टीम में अपने छह गेंदबाजी विकल्पों के साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें अक्षर पटेल के बजाय हर्षल पटेल के साथ जाना चाहिए।

     सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी को नहीं देखना चाहते

    सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी को नहीं देखना चाहते

    उन्होंने कहा, "भारत को अपने गेंदबाजी आक्रमण के बारे में सोचने की जरूरत है। क्या उन्हें स्पिनर के स्थान पर बल्लेबाज खिलाना चाहिए? क्या पंत और कार्तिक एक साथ खेल सकते हैं? यदि वे कर सकते हैं, तो सूर्यकुमार 4 पर, पंत 5 पर, पांड्या 6 पर हो सकते हैं, और कार्तिक 7 पर। आप अपनी बल्लेबाजी बढ़ा सकते हैं, और हार्दिक अब गेंदबाजी कर रहे हैं, इसलिए वह आपका पांचवां गेंदबाज हो सकता है। हमें इस पर विचार करना होगा। यदि आप एक अतिरिक्त गेंदबाज लेते हैं, तो आप हर्षल पटेल को ले सकते हैं।"

    हर्षल पटेल को भी बढ़िया विकल्प बताया

    हर्षल पटेल को भी बढ़िया विकल्प बताया

    इस महान बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक अक्षर के इस्तेमाल पर अफसोस जताया और उन्हें लगता है कि वह भारतीय टीम में एक गेंदबाज या बल्लेबाज के रूप में ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। गावस्कर का मानना है कि हर्षल पटेल छोटी बाउंड्री पर बेहतर तरीके से गेंद को डिफेंड कर सकते हैं।

    गावस्कर ने कहा, "यदि आप अक्षर पटेल को 1-2 ओवर दे रहे हैं, और अपने पूरे ओवरों का उपयोग नहीं कर सकते हैं, तो हम उसे क्यों चुन रहे हैं? वह नंबर 7 पर भी रन नहीं बना रहा है। वह एक अच्छा खिलाड़ी है, उसने वेस्टइंडीज में अच्छा खेला, लेकिन अगर आप गेंद से उस पर भरोसा नहीं कर सकते हैं, तो आपको एक ऐसा गेंदबाज चुनना चाहिए जिस पर आप निर्भर रह सकें।"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+