IND vs ENG: शुभमन गिल का आलोचकों को करारा जवाब, शतक जड़ सचिन-कोहली के खास क्लब में हुए शामिल

IND vs ENG Shubman Gill: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल के बाद शुभमन गिल ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया है। दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ने का काम किया। लंबे समय बाद टेस्ट फॉर्मेट में शुभमन गिल के बल्ले से शतकीय पारी निकली है। क्रिकेट फैंस इस पारी का इंतजार काफी समय से कर रहे थे।

आलोचकों को दिया करारा जवाब

शुभमन गिल ने जबरदस्त वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया। लगभग 11 महीने बाद शुभमन गिल के बल्ले से टेस्ट शतक निकला है। भारतीय क्रिकेट के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल टेस्ट में नंबर तीन पर पहली बार बड़ी पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। पिछले 12 पारियों में गिल का बल्ला टेस्ट में फ्लॉप ही रहा था।

Shubman Gill 1

शुभमन गिल ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने 147 गेंद में 104 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले पिछले साल 2023 मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल ने टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक करने के बाद 12 पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा और वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके।

सचिन-विराट के खास क्लब में शामिल

शुभ्मन गिल इस शतक के साथ ही सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दसवां शतक जड़ा है। उन्होंने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले 10 शतक पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए शुभमन गिल से पहले दो ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए थे।

सचिन-कोहली ने किया था कमाल

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने 25 साल से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 या उससे अधिक शतक लगाने का कारनामा किया था। अब इस लिस्ट में शुभमन गिल का नाम भी जुड़ गया है। सचिन तेंदुलकर ने 25 साल की आयु पूरे होने से पहले 273 पारियों में 30 शतक लगा दिए थे। वहीं विराट कोहली ने 163 पारियों में 21 शतक लगाए थे।

जारी रखना चाहेंगे फॉर्म

शुभमन गिल अपने इस फॉर्म को आने वाले मुकाबले में भी जारी रखना चाहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीन टेस्ट मैच और खेलने हैं। ऐसे में शुभमन गिल का फॉर्म में होना टीम के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। पहले मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहने वाले शुभमन गिल को लेकर लगातार आलोचक सवाल उठा रहे थे। उनको टीम से बाहर करने की भी मांग तेजी से बढ़ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+