IND vs ENG: मैच से पहले ही भारतीय टीम को मिली बुरी खबर, चोटिल हुआ विस्फोटक खिलाड़ी, बढ़ी टीम की टेंशन!

IND vs ENG Nitish Reddy: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 से ठीक पहले भारतीय टीम को बुरी खबर मिली है। भारतीय टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों के लिए युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के कवर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल होंगे।

चोटिल हुए नीतीश रेड्डी (IND vs ENG Nitish Reddy)

चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले अभ्यास सत्र में नीतीश को साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी। वह मौजूदा 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी आगे की देखभाल के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।

IND vs ENG 1

रिंकू सिंह भी नहीं खेल सकेंगे मैच

इसके अलावा रिंकू सिंह को 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में फील्डिंग करते समय पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन हुई थी। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी बारीकी से निगरानी कर रही है। उन्हें मौजूदा 5 मैचों की टी-201 सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच से बाहर कर दिया गया है। सीनियर चयन समिति ने शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को टीम में शामिल किया है।

शिवम दूबे के पास बेहतरीन मौका

शिवम दूबे के 28 जनवरी को राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टी 20 मैच से पहले टीम में शामिल होने की उम्मीद है। दूबे ने आखिरी बार पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ एक सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन बाद में वह पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए थे। शिवम दूबे 2024 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बल्ले से 133 रन बनाए, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 27 रन की अहम पारी भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+