IND vs ENG: जीरो से फिर हीरो बन सकते हैं संजू सैमसन, खतरे में कोच गौतम गंभीर का ये धांसू रिकॉर्ड

IND vs ENG, Sanju Samson: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भी जीत दर्ज करना चाहेगी। टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर भारतीय टीम की कोशिश इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलना है। 28 फरवरी को राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में एक बार फिर संजू सैमसन पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।

संजू सैमसन से होगी रनों की उम्मीद (IND vs ENG, Sanju Samson)

संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए 20 गेंदों पर 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन वह इस पारी को और आगे नहीं बढ़ा सके। दूसरे टी-20 मैच में आउट होने से पहले संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर केवल 5 रन ही बना सके थे। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अब संजू सैमसन अपनी इस गलती की भरपाई करना चाहेंगे।

IND vs ENG 1

संजू सैमसन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में बड़ी पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। अब तक 39 टी20 मैचों में 841 रन बना चुके सैमसन टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मुख्य कोच गौतम गंभीर को पीछे छोड़ने के करीब हैं। गंभीर ने अपने करियर का अंत 932 टी20 रन के साथ किया था। जिसके काफी करीब अब सैमसन पहुंच चुके हैं।

गौतम गंभीर से आगे निकलने का मौका

सैमसन गंभीर से आगे निकलने से केवल 92 रन दूर हैं और वह तीसरे टी20 में यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्होंने 2015 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के बाद संजू सैमसन को अगले चार सालों तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रखा गया। इसके बाद साल 2019 में वह टीम में वापसी करने में सफल रहे, लेकिन लगातार अपनी जगह बनाने में नाकाम साबित हुए।

आईपीएल में उनके लगातार जबरदस्त प्रदर्शन के कारण उन्हें साल 2024 टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम में शामिल किया गया। लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद से ही वह लगातार भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+