IND vs ENG: सेमीफाइनल में धमाके के बाद संजू सैमसन की चांदी! ICC से मिलेगा बड़ा ईनाम? क्या मारेंगे बाजी
IND vs ENG Sanju Samson: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' पुरस्कार के लिए आठ शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम से केवल सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को इस खास लिस्ट में जगह मिली है। हालांकि, दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस लिस्ट से गायब होना क्रिकेट दिग्गजों और फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
जबरदस्त फॉर्म में हैं संजू सैमसन (IND vs ENG Sanju Samson)
विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्होंने महज चार मैचों में 201.7 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी नाबाद 97 रनों की पारी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 42 गेंदों में 89 रनों के प्रहार ने उन्हें इस रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। वह विराट कोहली (2014, 2016) और जसप्रीत बुमराह (2024) के बाद यह खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय बनने की दहलीज पर हैं।

आईसीसी की लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम
आईसीसी द्वारा जारी आठ खिलाड़ियों की सूची में विल जैक्स (इंग्लैंड) को जीत का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जैक्स ने न केवल 226 रन बनाए हैं, बल्कि अपनी स्पिन गेंदबाजी से 9 विकेट भी चटकाए हैं। साहिबजादा फरहान और शाडली वान शल्कविक: टूर्नामेंट के क्रमशः शीर्ष रन-स्कोरर और विकेट-टेकर हैं। एडन मार्करम और लुंगी एनगिडी का प्रदर्शन दमदार रहा है। वहीं टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र ने भी अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता है।
जसप्रीत बुमराह का इस लिस्ट में न होना सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है। बुमराह का इकोनॉमी रेट (6.62) इस टूर्नामेंट में सबसे सर्वश्रेष्ठ रहा है। उन्होंने कठिन ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लिए हैं और सेमीफाइनल जैसे हाई-स्कोरिंग मैच में भी अपनी छाप छोड़ी। अब सभी की नजरें 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल पर हैं। संजू सैमसन के पास मौका है कि वह एक और बड़ी पारी खेलकर इस पुरस्कार पर अपना दावा मजबूत करें।












Click it and Unblock the Notifications