IND vs ENG: रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे 5वां टेस्ट मैच, इस दिग्गज को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 29 जून: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट मैच मिस करने जा रहे हैं और उनकी जगह पर जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित शर्मा इंग्लैंड में कोविड-19 के शिकार हो गए थे और वे समय पर रिकवरी नहीं कर पाएंगे जिसके चलते जसप्रीत बुमराह को कप्तानी मिली है। कपिल देव, अनिल कुंबले जैसे दिग्गज गेंदबाजों के बाद भारतीय टेस्ट टीम में एक और बड़ा गेंदबाज कप्तानी संभालने की लिस्ट में शामिल हो गया है। बुमराह इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ हुई भारत के घरेलू टेस्ट सीरीज में उप कप्तान थे।

रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान

रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान

कप्तानी के तौर पर भारत की दूसरे पसंद के खिलाड़ी केएल राहुल भी सीरीज में अपनी ग्रॉइन इंजरी के चलते नहीं खेल पा रहे हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत ने टेस्ट मैचों में कभी कप्तानी नहीं की है और ना ही उनको कोई बड़ी भूमिका दी गई है। पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी कप्तान के तौर पर लचर नजर आए थे और उनको अभी समय के साथ काफी सीखना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह अपने करियर में पहली बार आई इस बड़ी जिम्मेदारी को किस तरह संभालते हैं।

श्रीलंका के खिलाफ उप-कप्तान थे बुमराह

श्रीलंका के खिलाफ उप-कप्तान थे बुमराह

बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ उप-कप्तान बनने के बाद कहा था कि वह इस भूमिका से खुश है और रोहित शर्मा को बतौर टेस्ट उप कप्तान जितनी संभव हो सके उतनी मदद देने की कोशिश करेंगे। बुमराह ने 2018 में विराट कोहली के तहत अपना डेब्यू किया था।

बुमराह ने अभी तक भारतीय टीम की कमान नहीं संभाली है। ऐसे में उनके लिए विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में पहली बार कप्तानी करना अपने आप में बड़ा अनुभव होगा।

भारत को विदेशी सीरीज जिताने का मौका

भारत को विदेशी सीरीज जिताने का मौका

28 साल के जसप्रीत बुमराह ने अभी तक 29 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.73 के शानदार औसत के साथ 123 विकेट चटकाए हैं। बुमराह को विदेशी धरती पर कहीं अधिक सफलता मिलती है, ऐसे में भारत उम्मीद करेगा कि सीरीज में 2-1 से आगे होने के बाद इस वह इस रिशेड्यूल टेस्ट मैच में भी जीत हासिल करने में कामयाब होगा और इंग्लैंड को उसके धरती पर मात दे पाएगा। यह पिछले साल हुई पांच मैचों की श्रंखला का अंतिम मुकाबला है क्योंकि पिछले साल भी कोविड-19 के चलते यह मैच स्थगित हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+