'तलवार नहीं, एक योद्धा का जज्बा!', Rivaba Jadeja ने पति जडेजा पर सरेआम लुटाया प्यार
IND vs ENG Rivaba Jadeja: मैनचेस्टर टेस्ट में जब भारतीय टीम हार के मुहाने पर खड़ी थी, तब एक सिपाही की तरह रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जडेजा ने न सिर्फ टीम को संभाला, बल्कि शतकीय पारी खेलकर मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस बार मैदान पर कुछ अलग देखने को मिला। जडेजा ने अपने ट्रेडिशनल तलवारबाजी वाला सेलिब्रेशन नहीं किया।
रिवाबा जडेजा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट (IND vs ENG Rivaba Jadeja)
दरअसल, मैदान पर जिस ठहराव और धैर्य के साथ जडेजा खेले, वही उनके जज्बे का असली प्रदर्शन था। यही बात उनकी पत्नी और गुजरात की विधायक रिवाबा जडेजा ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बयां की। उन्होंने लिखा कि तलवार नहीं, बल्कि एक योद्धा का जज्बा! उनके इस इमोशनल पोस्ट ने हजारों फैंस का दिल छू लिया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

किसी फिल्म से कम नहीं है लव स्टोरी
रविंद्र जडेजा और रिवाबा की प्रेम कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों की मुलाकात 2016 में एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे को समझने लगे और फिर 2016 में सगाई और शादी कर ली। रिवाबा राजनीति में एक्टिव हैं, जबकि जडेजा मैदान पर भारत की शान बने हुए हैं। लेकिन इन दोनों की बॉन्डिंग आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी शादी के पहले दिन थी।
जडेजा ने जड़ा दमदार शतक
जडेजा ने मैनचेस्टर टेस्ट में 107 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 185 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाया। वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर उन्होंने 203 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। इस सीरीज में जडेजा ने अभी तक 454 रन बना लिए हैं, जो इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट से भी ज्यादा हैं। उनका औसत 114 का है। जेडजा आखिरी मैच में भी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications