IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत को लगी चोट, BCCI ने दी हेल्थ अपडेट, क्या आएंगे वापस?

IND vs ENG, Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। बीच मैच में ही टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान से बाहर चले गए। पंत को इंग्लैंड की पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को रोकने के प्रयास में बाएं हाथ की उंगली पर चोट लग गई। जिसके बाद वह काफी दर्द में नजर आए।

गेंद रोकने की कोशिश में लगी चोट (IND vs ENG, Rishabh Pant)

यह घटना मैच के दूसरे सेशन यानी लंच के बाद हुई, जब पंत ने एक लो बॉल को डाइव लगाकर रोकने की कोशिश की। हालांकि वह गेंद को पूरी तरह से रोक नहीं पाए और इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट और ओली पोप ने दो रन चुरा लिए। चोट के बाद पंत काफी दर्द में नजर आए और जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो वह लगातार अपनी उंगली को झटकते दिखे।

IND vs ENG 1

बीसीसीआई ने दिया हेल्थ अपडेट

बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत की बाईं उंगली पर चोट लगी है। वह फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है, जो इस टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। ऋषभ पंत की चोट को गंभीर मानते हुए उन्हें बुमराह का ओवर समाप्त होने के बाद मैदान से बाहर ले जाया गया। ध्रुव जुरेल ने तुरंत दस्ताने पहनकर विकेट के पीछे कमान संभाली।

क्या मैदान पर हो पाएगी पंत की वापसी

इंग्लैंड की पारी की बात करें तो इस टेस्ट मैच में भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार शुरुआत करते हुए लंच से पहले एक ही ओवर में दो विकेट लिए और टीम को शुरुआती सफलता दिलाई थी। इसके बाद दूसरे सेशन में दो विकेट और गिर गए। लेकिन जो रूट एक छोर से इंग्लैंड को संभाले हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि ऋषभ पंत की चोट कितनी गंभीर है और क्या वह इस टेस्ट में आगे खेल पाएंगे या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+