T20 क्रिकेट तो रहेगा, टेस्ट की भी अपनी जगह है, कहीं ODI ना खत्म हो जाए, अश्विन ने जताई चिंता

नई दिल्ली, 13 जुलाई: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वनडे क्रिकेट पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि यह टी20 क्रिकेट का ही अगला भाग बनता जा रहा है। फिर इसको 50 ओवर तक टिकाना बड़ी चुनौती होगी।

अश्विन 'वॉघनी एंड टफर्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट' के शो में मेहमान थे, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और फिल टफनेल कर रहे हैं।

IND vs ENG: Ravichandran Ashwin shows his concern over the relevancy of ODI cricket

भारतीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि वनडे क्रिकेट को मौजूदा दौर में शो में अपनी जगह तलाशने की जरूरत है।

अश्विन ने कहा, "यह प्रासंगिकता का सवाल है और मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट को इसकी जगह तलाशने की जरूरत है।"

35 वर्षीय ने कहा कि 50 ओवर के खेल की सुंदरता उसका 'उतार-चढ़ाव' होता है। खुद को 'क्रिकेट नट' कहने वाले अश्विन ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक समय खेल देखते हुए टीवी बंद कर दिया था, जो वास्तव में वनडे प्रारूप के लिए डरावना है।

उन्होंने कहा, "एक दिवसीय क्रिकेट की सबसे बड़ी सुंदरता खेल का उतार-चढ़ाव था। लोग अपना समय बिताते थे और खेल को गहराई तक ले जाते थे। एक दिवसीय प्रारूप एक ऐसा प्रारूप हुआ करता था जिसमें गेंदबाजों की बात होती थी।"

"मैं भी एक समय के बाद टीवी बंद कर देता हूं और यह स्पष्ट रूप से खेल के प्रारूप के लिए बहुत डरावना है। जब वे उतार-चढ़ाव गायब हो जाते हैं, तो यह अब क्रिकेट नहीं है। यह सिर्फ टी20 फॉर्मेट का लंबा रूप होता जा रहा है।"

अश्विन ने इस बात की भी वकालत की कि खेल को पुराने प्रारूप में वापस जाना चाहिए जहां एक नई गेंद का इस्तेमाल किया जाता था। वर्तमान में एक मैच के दौरान दो नई गेंदों का उपयोग किया जाता है।

अश्विन ने कहा, "मुझे लगता है कि एक गेंद काम करेगी और स्पिनर खेल में पीछे के छोर पर अधिक गेंदबाजी करने के लिए आएंगे। रिवर्स स्विंग वापस आ सकती है, जो खेल के लिए महत्वपूर्ण है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+