IND vs ENG: गौतम गंभीर की जगह भारतीय टीम को मिला नया कोच? किस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IND vs ENG: पारिवारिक कारणों से भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर वापस भारत लौट आए हैं। वह इंग्लैंड कब जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून को होना है, तब तक गंभीर शायद वापस जा पाएंगे या नहीं, इस पर कोई खबर नहीं है।

इस स्थिति में भारतीय टीम को संभालने के लिए एक अस्थायी कोच की आवश्यकता महसूस हुई है। गौतम गंभीर की वापसी तक अस्थायी कोच के साथ भारतीय प्लेयर्स प्रैक्टिस और ट्रेनिंग करेंगे। बीसीसी'आई ने बिना देरी किये इस समस्या का हल भी खोज लिया है।

ind vs eng

रेव स्पोर्ट्ज ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि गौतम गंभीर की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के साथ बतौर कप्तान वीवीएस लक्ष्मण काम करने वाले हैं। गौतम गंभीर के वापस आने के बाद भारतीय टीम बगैर कोच के ही अभ्यास कर रही है। टीम इंडिया ने इंट्रा टीम अभ्यास मुकाबला भी खेला है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड में चुनौती कम नहीं होने वाली है। शुभमन गिल नए कप्तान हैं और इंग्लैंड में पहली बार कप्तानी करेंगे, उनके साथ टीम के कई खिलाड़ी भी युवा हैं। देखना होगा कि युवा जोश इंग्लैंड की टीम का सामना कैसे करेगा।

गौतम गंभीर की मां को हार्ट अटैक आने के बाद वह वापस इंग्लैंड से लौट आए हैं। उनकी वापसी को लेकर फ़िलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस वजह से टीम की कमान वीवीएस लक्ष्मण संभालने वाले हैं। लक्ष्मण के हाथों में अंडर 19 भारतीय टीम के कोच भी रह चुके हैं। इस समय वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में काम करते हैं।

IND vs ENG: WTC का चौथा चक्र

पांच मैचों की इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया का अगला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान शुरू हो जाएगा। टूर्नामेंट का यह चौथा सीजन है। कल ही दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबले में पराजित करते हुए तीसरे सीजन की ट्रॉफी उठाई है।

IND vs ENG: नंबर चार एक बड़ी चुनौती

फ़िलहाल तो भारतीय टीम को यह भी देखना होगा कि विराट कोहली की जगह नंबर चार पर बैटिंग कौन करेगा। रोहित की जगह ओपन करने के लिए शुभमन गिल या अभिमन्यू ईश्वरन में से कोई एक होगा। नंबर चार अहम पोजीशन है, वहां केएल राहुल जैसे किसी अनुभवी को लाया जा सकता है। गेंदबाजी को लीड बुमराह करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+