IND vs ENG: मोहम्मद सिराज का ऐतिहासिक कारनामा, 'क्रिकेट के भगवान' सचिन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट चल रहा है और यह समाप्त होते ही सीरीज सम्पन्न हो जाएगी। टीम इंडिया सीरीज में पीछे है लेकिन अंतिम टेस्ट जीतने पर मामला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो सकता है। जसप्रीत बुमराह अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं।
सिराज टीम इंडिया की गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं। उन्होंने ओवल टेस्ट मैच की पहली पारी में धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अब तक वह इस सीरीज में पिटाई खाते रहे हैं लेकिन विकेट लेने में भी सफल रहे हैं। सिराज लीडिंग विकेट टेकर हैं।

इससे पहले जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड तोड़ा था, वह एक देश में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। तेंदुलकर ने भारत में खेलते हुए 7216 रन बनाए थे। रूट इंग्लैंड में खेलते हुए इस आंकड़े से आगे निकल गए हैं। इसी टेस्ट में सिराज ने तेंदुलकर का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
India vs England: सिराज ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के विकेटों की टैली से मोहम्मद सिराज आगे निकल गए हैं। ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज ने कुल 4 विकेट अपने नाम किये थे। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर (201) को पीछे छोड़ दिया है। तेंदुलकर ने तीनों प्रारूप में विकेट हासिल किये हैं।
मोहम्मद सिराज के अब टेस्ट मैचों में 118 विकेट हो गए हैं। इसके अलावा उनके नाम वनडे में 71 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 14 विकेट दर्ज हैं। इस तरह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 203 विकेट हो चुके हैं। सचिन के अलावा उन्होंने बुमराह का भी एक कीर्तिमान तोड़ दिया है।
India vs England: बुमराह को भी छोड़ा पीछे
इंग्लैंड में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक बार 4 विकेट का कीर्तिमान बुमराह के नाम था, सिराज ने उसे तोड़ दिया है। इंग्लैंड में उन्होंने छह बार चार या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं और पिछले 29 सालों में ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए। अंतिम बार वकार यूनुस ने 1996 में छठी बार 4 विकेट झटके थे।












Click it and Unblock the Notifications