IND vs ENG: 'दिल टूटा पर हौसला नहीं', मोहम्मद सिराज का लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इमोशनल बयान
IND vs ENG, Mohammed Siraj: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद अपनी भावनाएं खुलकर शेयर की है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार के पीछे छिपी एक कहानी मोहम्मद सिराज की जुबानी सुनना हर क्रिकेट प्रेमी के लिए भावुक कर देने वाला है।
लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन मिल सकती थी जीत (IND vs ENG, Mohammed Siraj)
लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारत की उम्मीदें जगीं थीं जब रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की आखिरी जोड़ी संघर्ष कर रही थी। लेकिन सिराज का बल्ला जब एकदम बीच में गेंद से टकराया और फिर भी वे बोल्ड हो गए, तो जैसे करोड़ों भारतीयों के साथ उनका भी दिल टूट गया। भारत के पास लॉर्ड्स में जीत हासिल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन सिराज ऐसा करने से चूक गए।

करीबी हार पर सिराज ने तोड़ी चुप्पी
इस हार के बारे में बात करते हुए सिराज ने कहा कि इस हार से उबरने में मुझे वक्त लगा। साल 2021 में इसी मैदान पर मैंने आखिरी विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई थी। तो इस बार जब मैं क्रीज़ पर था तो लगा कि फिर से वही कर सकता हूं... लेकिन मैं बहुत भावुक इंसान हूं। सिराज ने आगे कहा कि वे हर बार मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देते हैं क्योंकि वे देश के लिए खेलते हैं।
फिटनेस को लेकर बोले सिराज
उन्होंने आगे कहा कि देखो, देश के लिए खेलता हूं। जब तक पूरी जान नहीं लगा देता, मुझे चैन नहीं आता। रात को सोने से पहले ये सुकून होना चाहिए कि मैंने 100% दिया। भले ही नतीजा हमारे पक्ष में न आए, लेकिन मेहनत में कोई कमी नहीं होती। जब उनसे उनके फिटनेस और वर्कलोड को लेकर सवाल किया गया तो सिराज ने मुस्कुराते हुए कहा कि ऊपर वाले ने मुझे बहुत फिट रखा है... टचवुड! ये जो वर्कलोड वगैरह है, वो साइंस की किताबों में होता होगा। मेरा एक ही मकसद है - जितने ज़्यादा मैच भारत के लिए खेल सकूं, खेलूं।
अब भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि सिराज एक बार फिर अपने जुनून और मेहनत से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications