वर्ल्ड कप में 25 साल बाद हो सकता है अनोखा कारनामा! क्या भारतीय टीम दोहराएगी इतिहास
T20 World Cup semi-final, India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि बारिश की वजह से मुकाबला रद्द किया जा सकता है। अगर भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
मैच पर मंडराया बारिश का खतरा
वेस्टइंडीज के गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका है। मैच से एक दिन पहले यानी 26 जून को गुयान में झमाझम बारिश हुई थी। जिस कारण दोनों ही टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान में नहीं उतर सके थे। आउटफील्ड गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो सकती है और अगर बारिश ने फिर से दखलंदाजी दी तो ऐसे सूरत में मुकाबला को रद्द भी किया जा सकता है।

पिछली बार इंग्लैंड को मिली थी जीत
साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। साल 2022 में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली थी। भारतीय टीम की कोशिश साल 2022 का बदला 2024 में लेने की होगी। भारतीय टीम साल 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप हराकर फाइनल में पहुंचाना चाहेगी। हालांकि भारत के पास फाइनल में पहुंचने का एक और रास्ता है।
बारिश से भारत को होगा फायदा
अगर भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश आ जाती है और मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। दरअसल, भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी और इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही। इस वजह से भारतीय टीम बारिश से मैच रद्द होने पर फाइनल में चली जाएगी। क्योंकि भारत ने सुपर 8 राउंड में इंग्लैंड से ज्यादा मैच जीते हैं।
पहले भी हो चुका है ऐसा
वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहले भी हो चुका है। साल 1999 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबला टाई खेला था। लेकिन इसके बावजूद भी वह फाइनल में चली गई थी। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1999 के वर्ल्ड कप में दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम भी 213 रन ही बना पाई। इसके बाद मुकाबला टाई हो गया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट सुपर सिक्स स्टेज के दौरान बेहतर रहा था और इस वजह से जब सेमीफाइनल मुकाबला टाई हुआ तो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एंट्री हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने साल 1999 का वर्ल्ड कप भी जीतने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications