IND vs ENG: जोस बटलर कोलकाता में बना देंगे धांसू रिकॉर्ड? सूर्यकुमार यादव के साथ है जोरदार टक्कर
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों की तरफ से पहला मैच जीतकर दबदबा कायम करने का होगा। भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है और इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर हैं।
कोलकाता में होने वाले पहले ही मैच में कुछ धाकड़ कीर्तिमान देखने को मिल सकते हैं। उनमें जोस बटलर के नाम भी कुछ रिकॉर्ड निशाने पर होंगे। एक कीर्तिमान ऐसा है, जो बटलर इस मैच में बना सकते हैं। सूर्यकुमार यादव भी इसी कीर्तिमान की दौड़ में शामिल हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जोस बटलर का बल्ला तेजी से चलता है। वह 147 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते आए हैं। ऐसे में गेंदबाजों के अंदर उनका खौफ भी रहता है। भारतीय टीम के खिलाफ कोलकाता टी20 में उनके सामने एक बड़ी उपलब्धि होगी। अगर इसमें नहीं, तो वह अगले मैच में इसे हासिल कर सकते हैं।
IND vs ENG मैच में बटलर का अहम रिकॉर्ड के करीब
यह कीर्तिमान छक्कों से जुड़ा हुआ है। जोस बटलर 150 छक्के जड़ने वाले प्लेयर बनने के बेहद करीब हैं। इस मामले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के भी वह करीब हैं। दोनों के बीच महज एक ही छक्के का फासला है। बटलर ने अब तक 146 टी20 छक्के जमाए हैं।
IND vs ENG: बटलर सिर्फ चार कदम दूर
अगर वह कोलकाता में चार छक्के जड़ने में सफल रहते हैं, तो 150 छक्कों वाला कीर्तिमान हासिल कर लेंगे। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव के 145 छक्के हैं। उनको इस आंकड़े तक आने के लिए 5 छक्कों की आवश्यकता है। ऐसे में सीरीज के दौरान इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
कैसा रहा है बटलर का टी20 इंटरनेशनल करियर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जोस बटलर ने 129 मैचों की 118 पारियों में बल्लेबाजी की है। उन्होंने कुल 3389 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। बटलर ने 25 अर्धशतक जमाए हैं। उनका औसत करीबन 36 का रहा है।












Click it and Unblock the Notifications