बुमराह ऐसे महान बॉलर हैं, जिनका सामना करना हैं, बटलर ने चखा 'बेस्ट' के खिलाफ खेलने का मजा
लंदन, 10 जुलाई: भारतीय क्रिकेट के लिए एक और जबरदस्त दिन रहा जब उन्होने इंग्लैंड को किंग्सटन ओवल में 10 विकेट से रौंद दिया। यह 50 ओवर का मुकाबला था तो बुमराह एंड कंपनी ने टी20 सरीखा बना दिया। बुमराह ने 6 विकेट चटकाए और अंग्रेजों को 110 रनों पर ढेर कर दिया। शमी ने भी उनका साथ दिया।

मैच के बाद मिली करारी हार पर बात करते हुए इंग्लैंड के नए कप्ता जोस बटलर ने स्वीकार किया है कि भारतीय टीम के महान गेंदबाज हैं जिनके खिलाफ आप खेलना हैं, ताकि आपका बेस्ट के खिलाफ टेस्ट हो सके।
बटलर ने वनडे क्रिकेट में पहली बार 6 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। उन्होंने हार के बाद कहा, ये मुश्किल दिन था, लेकिन हम अगले गेम से पहले इस हार को भुला देंगे। परिस्थितियां उलट थी, हम लगा था कि यहां स्विंग होगी। भारत ने हालातों को अच्छे से भुनाया।
बटलर ने आगे कहा कि भारतीय गेंदबाज टी20 और पॉवरप्ले में गजब की गेंदबाजी कर रहे हैं। बुमराह एक ऐसे महान गेंदबाज हैं जिनका आपको सामना करना है। उन्होंने आज बहुत अच्छी गेंदबाजी की। जब आपको विकेट छोड़ने पर मजबूर कर दिया जाए तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता....मैंने अपने गेंदबाजों से भी कहा कि आप लोग जोखिम लो, लेकिन विकेट लेने की कोशिश करो।
बुमराह ने इंग्लिश टॉप ऑर्डर की परते उधेड़कर रख दी थी। उन्होंने जेसन रॉय और जो रूट को पहले ही ओवर में चलता कर दिया। फिर अपने पहले ही स्पैल में दो ओर विकेट चटकाए।
उसके बाद वे फिर अगला स्पैल लेकर आए, दो और विकेट लेकर संख्या 6 कर ली जो उनके वनडे करियर का बेस्ट आंकड़ा है।
दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 14 जुलाई को होगा जो लंदन में होगा लेकिन इस बार मैदान होगा लॉर्ड्स। ये तीन मैचों की सीरीज है जिसका अगला मैच जीतकर भारत इसको जीतना चाहेगा। इससे पहले टी20 सीरीज जीती जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications