Joe Root ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि! राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस को छोड़ा पीछे
Ind vs Eng Joe Root: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान रूट ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा दिया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
जो रूट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (Ind vs Eng Joe Root)
जो रूट ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के दो दिग्गजों राहुल द्रविड़ और दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया है। जहां राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 13288 रन बनाए थे, वहीं कैलिस के नाम 13289 रन दर्ज थे। लेकिन अब रूट उनसे आगे निकलकर 13290* रन बना चुके हैं। वह अभी भी पिच पर डटे हुए हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।

सचिन और पोंटिंग के रिकॉर्ड पर नजर
जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी से साबित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट के आधुनिक दौर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। अब रूट से आगे केवल दो ही दिग्गज बल्लेबाज हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ही अब रनों के मामले में रूट से आगे हैं। सचिन ने अपने करियर में 15921 रन बनाए थे और पोंटिंग के नाम 13378 रन दर्ज हैं।
रूट पर रहेगी फैंस की नजरें
रूट की बल्लेबाजी अगर इस तरह रहती है तो आने वाले समय में वह पोंटिंग को पछाड़ सकते हैं और यहां तक कि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के और करीब भी जा सकते हैं। जो रूट की यह उपलब्धि इंग्लैंड क्रिकेट के लिए भी बड़ी बात है। वह इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पहले ही बन चुके हैं और अब वह विश्व पटल पर भी अपना लोहा मनवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications