IND vs ENG: जो रूट ने तोड़ा द्रविड़ का ऑल टाइम रिकॉर्ड, लॉर्ड्स में लिखा नया इतिहास

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए जो रूट ने धाकड़ अंदाज में वापसी करते हुए सैकड़ा जमा दिया। उनके शतक के कारण इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रनों का अच्छा स्कोर हासिल कर लिया और मजबूत स्थिति भी हासिल कर ली। रूट ने राहुल द्रविड़ का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

रूट ने फील्डिंग में राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान ध्वस्त करने का काम किया है। एक आउटफील्डर द्वारा सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम था लेकिन अब रूट ने यहां अपना नाम दर्ज करा लिया है। रूट ने द्रविड़ (11) को पीछे छोड़ने का काम किया है।

ind vs eng

आउटफील्डर का मतलब ऐसा फील्डर जो मैदान पर विकेटों से दूर होता है। जो स्लिप, विकेटकीपर और बॉलर को छोड़कर बाकी मैदान में फील्डिंग करता है। मिडऑफ़, कवर, लॉन्गऑन, लॉन्गऑफ़ या सीमा रेखा पर खड़े फील्डर को आउटफील्डर कहा जाता है, जो हवा में उठने वाली गेंद को पकड़ने के लिए तैनात होता है।

इससे पहले रूट ने द्रविड़ के टेस्ट कैचों का कीर्तिमान भी तोड़ डाला था। द्रविड़ ने टेस्ट में 210 कैच लपके थे। रूट ने करुण नायर को स्लिप में पकड़कर इस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया। करुण नायर ने भारत के लिए 40 रनों की पारी खेली। द्रविड़ और रूट के अलावा सिर्फ तीन ही अन्य फील्डर हुए हैं, जिनके नाम 200 कैच का रिकॉर्ड है। लिस्ट में महेला जयवर्धने, स्टीव स्मिथ और जैक कैलिस हैं।

IND vs ENG: लीड्स में बराबर हुआ था कीर्तिमान

रूट ने आउटफील्ड में द्रविड़ का रिकॉर्ड लीड्स टेस्ट में ही बराबर कर दिया था लेकिन एजबेस्टन में इसे तोड़ने का मौका नहीं मिला था। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में उन्होंने यह कीर्तिमान तोड़कर अपना नाम दर्ज करा लिया।

IND vs ENG: कैसी है भारत की स्थिति

इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रनों का स्कोर हासिल किया था। जवाब में खेलते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 145 रनों का स्कोर हासिल किया है। केएल राहुल ने फिफ्टी जमा दी, वह 53 रनों पर नाबाद थे। उनके साथ ऋषभ पंत 19 के स्कोर पर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+