सफेद गेंद से भी स्विंग, शमी का साथ और पंत की कीपिंग ने जसप्रीत बुमराह का दिन बना दिया

लंदन, 12 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने माकूल परिस्थितियों का गजब फायदा उठाया और केवल 19 रनों पर 6 विकेट चटकाकर अंग्रेज बल्लेबाजी को धराशाई कर दिया। यह इतनी बेहतरीन बॉलिंग थी कि जसप्रीत बुमराह के एक कैरियर की बेस्ट वनडे गेंदबाजी भी साबित हुई। बुमराह का सामना करना इस दौरान काफी नामुमकिन साबित हुआ और उनके खिलाफ कई अंग्रेज बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए।

 सफेद गेंद में भी स्विंग काफी उत्साहजनक बात है

सफेद गेंद में भी स्विंग काफी उत्साहजनक बात है

इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर की बखिया उधेड़ने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जब सफेद गेंद में भी आपको स्विंग और सी मूवमेंट मिलती है तो यह काफी उत्साहजनक बात है क्योंकि आमतौर पर आपको सफेद गेंद फॉर्मेट में ऐसी पिचे मिलती है जहां पर केवल रनों का अंबार ही लगता है।

मैंने इसको भुनाने की ठान ली

मैंने इसको भुनाने की ठान ली

बुमराह परिस्थितियों के बारे में आगे बात करते हुए कहते हैं, जब मैंने पहली गेंद की तो मुझे कुछ स्विंग मिली और मैंने इसको भुनाने की ठान ली।

जब स्विंग नहीं मिलती तो मुझे अपनी लेंथ को थोड़ा पीछे खींचना पड़ता है। लेकिन जब बॉल मूवमेंट कर रही हो तब आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। हालांकि जब विकेट पाटा होता है तब आपकी सटीकता का इम्तिहान होता है।

बुमराह शमी के लिए काफी खुश हैं

बुमराह शमी के लिए काफी खुश हैं

वह इस बात से खुश हैं कि आखिरकार सफेद गेंद क्रिकेट में भी कुछ स्विंग-सीम देखने को मिली। बुमराह ने मोहम्मद शमी के साथ मिलकर 9 विकेट बांटे क्योंकि भारत के दूसरे दाएं हाथ के गेंदबाज ने भी 31 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह कहते हैं कि जब गेंद स्विंग हो रही थी तो मैंनेपहले ओवर के दौरान शमी से बातचीत की और तय किया कि हम अपनी लंबाई को फुल रखेंगे।

बुमराह शमी के लिए काफी खुश हैं क्योंकि वह काफी सारे विकेट ले रहे हैं। उन्होंने शमी से कहा था कि एक समय ऐसा आएगा जब वे विपक्षी बल्लेबाजों की बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर देंगे।

पंत को मेहनत का इनाम मिला

पंत को मेहनत का इनाम मिला

स्विंग लेती गेंदों पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी बहुत अच्छी कीपिंग की और कुछ शानदार कैच लपके जिसमें शमी की गेंद पर बेन स्टोक्स कैच और जॉनी बेयरस्टो का कैच काफी सराहनीय रहा। जसप्रीत कहते हैं कि जब गेंद इधर-उधर घूम रही हो तब विकेटकीपर और स्लिप के खिलाड़ी काफी सक्रिय हो जाते हैं। मैं बहुत खुश हूं कि पंत को मेहनत का इनाम मिला क्योंकि वे अपनी विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में बहुत मेहनत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+