IND vs ENG: जायसवाल के पंच से जमा जबरदस्त रंग, हासिल की 50 सालों की सबसे धांसू उपलब्धि

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की। केएल राहुल के साथ मिलकर नई गेंद पर रन बनाने के बाद जायसवाल ने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। हालांकि अर्धशतक जड़ने के बाद वह आउट होकर चलते बने लेकिन कुछ रिकॉर्ड भी उनके खाते में जुड़ गए।

इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल ने उस आंकड़े को हासिल किया है, जो कुछ दिग्गज भी अपने नाम करने में सफल रहे। भारतीय टीम से सचिन तेंदुलकर, द्रविड़, अजहरुद्दीन जैसे कुछ धांसू क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए थे।

ind vs eng

जायसवाल भी अब इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले वे 20वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि महज़ 16 पारियों में हासिल की है, और इस तरह मोहम्मद अज़हरुद्दीन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने यह मुकाम 15 पारियों में हासिल किया था।

IND vs ENG: जायसवाल का कीर्तिमान

ओल्ड ट्रेफर्ड में बतौर भारतीय ओपनर जायसवाल ने एक कीर्तिमान हासिल किया है, जो पिछले 50 सालों में कोई हासिल नहीं कर पाया था। वह पिछले 50 वर्षों में ओल्ड ट्रैफर्ड में 50+ रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। वह 58 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

इसके अलावा जायसवाल ने रनों के मामले में एक और कीर्तिमान बना दिया। वह 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। लिस्ट में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है। सचिन तेंदुलकर ने 3617 रन बनाए थे। जायसवाल के नाम 2089 रन हो गए।

IND vs ENG: राहुल ने भी बनाया रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने भी धांसू बैटिंग करते हुए 46 रनों की पारी खेली। वह इंग्लैंड की धरती पर 1000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले सचिन, द्रविड़, कोहली और गावस्कर ने ही यह खास उपलब्धि हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+