IND vs ENG: क्या आज लीड्स टेस्ट में भारत की जीत पक्की? शुभमन गिल के सामने खड़ी हुई बड़ी परेशानी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट मैच अब अंतिम मोड़ पर आ गया है, आज इस मुकाबले के अंतिम दिन है। भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड ने चौथे दिन के गेम में अंतिम सेशन तक बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बनाए हैं।
कप्तान शुभमन गिल अब इतिहास रचने से कुछ ही कदम दूर हैं। भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए 10 विकेट की दरकार है, वहीं इंग्लैंड को जीतने के लिए 350 रनों की आवश्यकता है। भारतीय टीम के पास बड़ा मौका है लेकिन काम आसान नहीं है।

टीम इंडिया के सामने एक परेशानी भी है, इंग्लैंड के लिए 350 रन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है और वे इन रनों को चेज करने का प्रयास करेंगे। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। भारत को इंग्लैंड ने इससे भी बड़े लक्ष्य में हरा दिया था, उसी माइंडसेट से आज इंग्लिश बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे।
IND vs ENG: इससे बड़े स्कोर में हुई भारत की हार
साल 2022 में भारत को इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में पराजित किया था। उस समय भारत के तरफ से इंग्लैंड को 378 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया गया था। यह टेस्ट 2021 दौरे का था, जिसे फिर से शेड्यूल किया गया था। इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया था।
जो रूट और बेयरस्टो ने शतकीय पारियां खेली थीं। रूट के बल्ले से नाबाद 142 रनों की पारी देखने को मिली थी। बेयरस्टो ने नाबाद 114 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी थी। रूट अब भी इंग्लैंड की टीम में मौजूद हैं, उनके अलावा अन्य बल्लेबाज भी धांसू फॉर्म में दिख रहे हैं।
IND vs ENG: इंग्लिश बल्लेबाजों की धाकड़ फॉर्म
लीड्स टेस्ट की पहली पारी में ओली पोप ने शतक जमाया था। हैरी ब्रूक अपना सैकड़ा पूरा करने से चूक गए थे, रूट का बल्ला नहीं चल पाया था लेकिन वह तगड़ी फॉर्म में हैं। इन बल्लेबाजों को रोकना शुभमन गिल एंड कम्पनी के लिए बड़ी चुनौती है। जीत दर्ज करने के लिए आज भारत को पहले सेशन में कमाल की गेंदबाजी करनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications