IND vs ENG: इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट में उड़ी भारतीय गेंदबाजी, क्रॉली-डकेट ने रनों की बारिश कर काटा गदर

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच में इंग्लैंड का बैजबॉल क्रिकेट देखने को मिला है। इंग्लैंड ने मुकाबले के दूसरे दिन पहली पारी में धमाका करते हुए नई गेंद पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर डाली। जहां भारतीय टीम के बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो इंग्लिश बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए।

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर टीम इंडिया के नए गेंदबाज अंशुल कंबोज के अलावा सिराज को निशाने पर लिया और धुआंधार बैटिंग करते हुए रनों की झड़ी सी लगा डाली। दोनों ओपनरों ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की।

ind vs eng

दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े। क्रॉली 113 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 84 रन बना आउट हो गए। बेन डकेट शतक के करीब आकर चलते बने। उन्होंने 100 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 94 रन बनाए।

IND vs ENG: इंग्लैंड का स्कोर

दिन का खेल समाप्त होने तक रूट 11 और ओली पोप 20 रन बनाकर क्रीज पर थे, इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट पर 225 था। इंग्लैंड के जो दो विकेट गिरे, उनको कंबोज और जडेजा ने हासिल किया। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अभी भारत से 133 रन पीछे है।

IND vs ENG: पंत ने जड़ी फिफ्टी

इससे पहले टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत दूसरे दिन फिर बैटिंग करने आए, चोटिल होने के बावजूद वह खेलने उतरे और फिफ्टी जड़कर 54 रनों पर आउट हो गए। जडेजा जडेजा 20 पर चलते बने लेकिन शार्दुल ठाकुर टिके और फिफ्टी के करीब जाकर 41 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला धीमा रहा, वह 90 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन ही बना पाए। भारत की पहली पारी 358 के कुल स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहर बरपाते हुए कुल 5 विकेट अपने नाम किये, उनके अलावा आर्चर के खाते में भी 3 विकेट आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+