IND vs ENG: पुणे में टीम इंडिया का कैसा है टी-20 रिकॉर्ड, 13 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी भिड़ंत

IND vs ENG Head to Head Record: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेलने वाली है। भारत और इंग्लैंड दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी। भारतीय टीम सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की थी। जबकि तीसरे मैच में इंग्लैंड ने दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। चौथे मैच को जीतकर इंग्लैंड की कोशिश सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

रिंकू सिंह की होगी वापसी (IND vs ENG Head to Head Record)

टी-20 फॉर्मेट में रिंकू सिंह भारत के फिनिशर माने जाते हैं। उन्होंने साल 2023-24 सीजन के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरफ अपना सफर मोड़ने का काम किया। रिंकू ने डेब्यू करने के साथ ही लगातार मैच विनिंग परफॉर्मेंस करने में सफलता हासिल की। हालांकि, पिछले 12 महीने रिंकू के लिए उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। चौथे टी-20 में रिंकू सिंह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

IND vs ENG 1

पुणे में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में भारत ने कुल चार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें जीत और हार का आंकड़ा 50-50 रहा है। भारत ने साल 2012 और 2020 में जीत हासिल की। जबकि साल 2016 और 2023 में श्रीलंका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ भी इस मैदान पर मैच हुआ था, जहां भारत को जीत मिली थी।

आखिरी बार इंग्लैंड से मिली थी जीत

साल 2012 में पुणे के मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम की कोशिश 13 साल पहले वाले कारनामे को फिर से दोहराने की होगी। भारतीय टीम अगर इस मुकाबले को जीतने में सफलत हो जाती है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर/रमनदीप सिंह/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल/जैमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+