Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs ENG: टी-20 सीरीज में भारत-इंग्लैंड में किसका पलड़ा भारी? जानिए कैसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

IND vs ENG Head to Head: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है, जिसमें मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद शमी अब दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। भारत की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज को अपने नाम करने की होगी।

दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं इतने मुकाबले (IND vs ENG)

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और इस बार भी टीम की नजरें जीत पर होंगी। खासतौर पर भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच टी-20 क्रिकेट में कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच 24 टी-20 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 11 मैच अपने नाम किए हैं।

IND vs ENG 1

जानिए किसका पलड़ा भारी?

भारत ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 6 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है। इस आंकड़े से यह साफ दिखता है कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी क्लोज रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 8 टी-20 सीरीज में से 4 में भारत को जीत मिली है। जबकि 3 सीरीज को इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही है और दोनों के बीच एक सीरीज ड्रॉ रही है।

इन खिलाड़ियों का रहा है दबदबा

इंग्लैंड ने 2014 में भारत के खिलाफ आखिरी बार टी-20 सीरीज जीती थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर 4 टी-20 सीरीज खेली हैं, जिनमें से 2 में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच टी--20 क्रिकेट में भारत की तरफ से विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जानें किस खिलाड़ी का कैसा रहा प्रदर्शन

विराट कोहली ने 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 648 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 45.85 की औसत और 179.32 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट इंग्लैंड के खिलाफ बेहद प्रभावी रही है। युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं। हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 14 विकेट लिए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+