IND vs ENG: भारत की धमाकेदार जीत से पाकिस्तान को बड़ा झटका, शुभमन गिल की टीम ने ऐसे दी पटखनी!
IND vs ENG, Records: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 336 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी के साथ वर्ल्ड क्रिकेट में एक खास मुकाम भी अपने नाम कर लिया। अब भारत टेस्ट क्रिकेट में दुनियाभर के सबसे ज्यादा अलग-अलग मैदानों पर जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है। इस जीत के बाद से ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
भारत ने बनाया रिकॉर्ड (IND vs ENG, Records)
एजबेस्टन भारत के लिए 60वां ऐसा टेस्ट वेन्यू बन गया है जहां टीम ने जीत दर्ज की है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया इस रिकॉर्ड में लगभग बराबरी पर चल रहे थे, लेकिन अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 57 अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में जाकर अपना दमखम दिखाने में सफलता हासिल की है।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
विदेशों में जीत हासिल करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन भारत ने बीते कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। भारतीय टीम कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में जीत दर्ज करने में सक्षम है। एजबेस्टन में जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। ऐसे में भारतीय टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक बार नहीं बल्कि दोनों ही पारियों में इंग्लैंड को ऑल आउट किया।
भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा
जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए इंग्लैंड को दो बार ऑल आउट किया। शुभमन गिल की दो शानदार पारियों (269 और 161) ने इस जीत की नींव रखी। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को एक खास लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, भारत ने अब तक SENA देशों में 30 टेस्ट मैच जीते हैं और इस मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अब तक 29 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।
टेस्ट में SENA देशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
भारत - 30 जीत (178 मैच)
पाकिस्तान - 29 जीत (148 मैच)
श्रीलंका - 9 जीत (76 मैच)
बांग्लादेश - 1 जीत (25 मैच)












Click it and Unblock the Notifications