IND vs ENG: हार्दिक पंड्या का विकेट गिरते ही मायूस हुए बेटे अगस्त्य, स्टैंड्स में माहिका शर्मा ने लगाया गले
IND vs ENG ICC T20 WC26 Semi-Final: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में रनों का सैलाब देखने को मिला। इस मैच में दोनों टीमों को मिलाकर कुल 499 रन बने। ऐसा स्कोर टी-20 फॉर्मेट में बेहद कम ही देखने को मिलता है। मैच के दौरान भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य की मासूमियत और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के मेंटर अवतार ने फैंस का दिल जीत लिया।
पिता के आउट होने पर अगस्त्य की नाराजगी (IND vs ENG ICC T20 WC26 Semi-Final)
मैच के दौरान हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, जैसे ही हार्दिक आउट हुए, स्टैंड्स में बैठे उनके नन्हे बेटे अगस्त्य अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अपने पिता को पवेलियन लौटते देख अगस्त्य काफी नाराज और दुखी हो गए।

माहिका शर्मा ने गले लगाकर कराया शांत
इस दौरान उनके साथ मौजूद एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने तुरंत उन्हें अपनी गोद में लिया और प्यार से समझाकर शांत करने की कोशिश की। मैदान के पास एक और दिल छू लेने वाला दृश्य तब दिखा जब पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, अगस्त्य की मदद करते नजर आए। वानखेड़े के व्यस्त माहौल में जब अगस्त्य थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे, तब धोनी जमीन पर घुटनों के बल बैठ गए ताकि वे बच्चे के स्तर पर आकर उससे बात कर सकें और उसे सुरक्षित महसूस करा सकें।
धमाकेदार फइनल होने की उम्मीद
8 मार्च को अब भारत के पास लगातार दो वर्ल्ड कप (2024 और 2026) जीतने वाला पहला देश बनने का मौका है, वहीं न्यूजीलैंड अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब की तलाश में है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत और न्यूजीलैंड खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने होंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1.25 लाख से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में खेला जाने वाला यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा 'अटेंडेड' फाइनल होगा।












Click it and Unblock the Notifications