IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम में कितने खिलाड़ी अनमैरिड? हैरान कर देगी यह संख्या

IND vs ENG: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद एक नियम बनाया था, जिसके तहत लम्बे दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के प्लेयर्स की पत्नी और बच्चों को पूरे दौरे पर साथ नहीं रखने का प्रावधान था। लम्बे दौरे पर अधिकतम दो सप्ताह तक ही परिवार को रखा जा सकता था।

अब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर अगले महीने टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जा रही है। वहां देखना होगा कि यह नियम कैसे लागू होगा। भारत की टीम में इस दौरे के लिए कुल 18 प्लेयर्स को शामिल किया गया है। सीनियरों और जूनियरों का मिश्रण इस टीम में नजर आ रहा है।

ind vs eng

रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने से भारतीय टीम एक नए अवतार में दिखाई देगी और विदेशी दौरे पर काम आसान भी नहीं होने वाला है। परिवार साथ में लेकर जाने वाला नियम कई प्लेयर्स के ऊपर लागू ही नहीं होगा क्योंकि अभी तक शादी नहीं की है।

जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अपनी पत्नियों के साथ नज़र आ सकते हैं लेकिन उनको भी नियम के दायरे में रहते हुए ही परिवार को रखने की अनुमति होगी। दिलचस्प बात तो यह है कि इन 18 खिलाड़ियों में कितने भारतीय खिलाड़ी अनमैरिड हैं।

आठ साल बाद टीम इंडिया में लौटे करुण नायर की शादी सनाया से हुई है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी इवेंट्स में एंकरिंग करने वाली संजना गणेशन से शादी की हैं। रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक हैं। शार्दुल ठाकुर ने मिताली पारुलकर से शादी की हैं। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने रचना कृष्णा से शादी की हैं। वॉशिंगटन सुंदर की गर्लफ्रेंड की चर्चा तो सुनने में आई है लेकिन शादी अभी तक नहीं की है।

सभी प्लेयर्स की शादी को लेकर जानकारी

  • यशस्वी जायसवाल- अनमैरिड
  • शुभमन गिल- अनमैरिड
  • साई सुदर्शन- अनमैरिड
  • ऋषभ पंत- अनमैरिड
  • केएल राहुल- मैरिड (अथिया शेट्टी)
  • अभिमन्यू ईश्वरन- अनमैरिड
  • करुण नायर- मैरिड (सनाया)
  • नितीश रेडी- अनमैरिड
  • रविन्द्र जडेजा- मैरिड (रिवाबा जडेजा)
  • ध्रुव जुरेल- अनमैरिड
  • वॉशिंगटन सुंदर- अनमैरिड
  • शार्दुल ठाकुर- मैरिड (मिताली पारुलकर)
  • जसप्रीत बुमराह- मैरिड (संजना गणेशन)
  • मोहम्मद सिराज- अनमैरिड
  • प्रसिद्ध कृष्णा- मैरिड (रचना कृष्णा)
  • आकाश दीप- अनमैरिड
  • अर्शदीप सिंह- अनमैरिड
  • कुलदीप यादव- अनमैरिड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+