IND vs ENG: मोहम्मद सिराज से प्रसिद्ध कृष्णा तक, भारत-इंग्लैंड सीरीज में सर्वाधिक विकेट वाले 5 गेंदबाज

IND vs ENG: लंदन के ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया अंतिम मैच पांचवें दिन के पहले सेशन में बेहद रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। दोनों टीमों की तरफ से जोर लगाया गया और अंततः टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड का सपना तोड़ दिया। टीम इंडिया ने सीरीज 2-2 पर ड्रॉ करा दी। शुभमन गिल की कप्तानी में पहली सीरीज सफल रही।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस सीरीज में अपना पूरा दमखम लगाते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों के नाक में दम करते रहे। दोनों टीमों की तरफ से कुछ गेंदबाज अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हुए आगे बढे। इनमें से टॉप पांच गेंदबाजों के बारे में आपको जानना चाहिए।

ind vs eng

मोहम्मद सिराज: मियां मैजिक करने वाले मोहम्मद सिराज इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। सिराज ने 5 मैचों में कुल 23 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उन्होंने दो मौकों पर पंजा मारा। एक बार चार विकेट झटके। सिराज ने ओवल टेस्ट में अंतिम पारी के दौरान पंजा मारकर भारत को जीत दिलाई।

जोश टंग: दूसरे स्थान पर मौजूद इस इंग्लिश गेंदबाज ने पूरे मैच नहीं खेले। वह महज तीन टेस्ट मैचों में खेलने के लिए उतरे थे लेकिन टॉप दो में अपना नाम दर्ज करा लिया। जोश टंग ने 3 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किये। एक बार 5 और एक बार 4 विकेट झटके।

बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस खास सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बेन स्टोक्स ने कुल 4 मैचों में 17 विकेट हासिल किये। वह पांचवें टेस्ट से बाहर थे और इंग्लैंड को इसमें हार का सामना करना पड़ा। स्टोक्स ने एक बार पंजा मारा और एक मौके पर 4 विकेट झटके।

जसप्रीत बुमराह: भारतीय टीम के तूफानी गेंदबाज बुमराह ने इस सीरीज में महज 3 ही मुकाबले खेले थे। इन तीन मैचों में वह 14 विकेट लेने में सफल रहे और इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया। बुमराह ने दो बार पंजा मारा था। मजेदार बात तो यह है कि जिन दो मैचों में वह नहीं खेले थे, उनमें ही भारत ने जीत दर्ज की।

प्रसिद्ध कृष्णा: भारत के इस तेज गेंदबाज ने टीम का अच्छा सहयोग किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की हार तय कर दी। उन्होंने 3 मैच खेलते हुए इस सीरीज में कुल 14 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+