IND vs ENG: भारत को हराने के लिए इंग्लैंड की चालबाजी, लीड्स टेस्ट की पिच को लेकर खतरनाक प्लान
IND vs ENG: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज इंग्लैंड टीम अपने घरेलू मैदानों पर खेलने वाली है। टीम इंडिया को पहले टेस्ट में हराने के लिए इंग्लैंड टीम अभ्यास करने के अलावा अन्य फैक्टर्स भी देख रही है। हेडिंग्ले में होने वाले इस मैच से पहले इंग्लैंड का खतरनाक प्लान सामने आया है।
आम तौर पर किसी सीरीज के बीच में लीड्स में टेस्ट का आयोजन होता है। इस बार पहला ही मुकाबला होने के कारण ज्यादा बातें हो रही हैं। इंग्लैंड की टीम भी चाहती है कि पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में लीड लेकर अगले मैचों में उतरा जाए, इस वजह से पिच को लेकर खास डिमांड की गई है।

लीड्स की कंडीशंस को देखते हुए बैटिंग करने के लिए अच्छी पिच देखने को मिलती है। बैटिंग करने के लिए धाकड़ पिच इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सूट भी करती है। लीड्स के हेड ऑफ़ ग्राउंड रिचर्ड रॉबिनसन ने पिच को लेकर एक प्रतिक्रिया दी है।
IND vs ENG: इंग्लैंड ने मांगी कैसी पिच
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार इंग्लैंड की टीम एक अच्छी पिच चाहती है ताकि गेंद की लाइन के साथ खेला जा सके। वास्तव में वे यही चाहते हैं। रॉबिनसन को उम्मीद है कि पहले दिन के खेल में इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन बाद में गर्मी की वजह से पिच समतल हो जाएगी और बल्लेबाजी आसान होगी।
IND vs ENG: इंग्लैंड का क्या फायदा?
बैटिंग पिच होने से इंग्लैंड को बैजबॉल क्रिकेट खेलने में मज़ा आएगा, यही कारण है कि उनकी तरफ से एक बैटिंग पिच मांगी गई है। भारत के लिए भी यह कदम थोड़ा फायदेमंद हो सकता है क्योंकि टीम इंडिया के पास भी कई खिलाड़ी नए हैं, जो लीड्स में अपना बल्ला चला सकते हैं। कठिन पिच पर भारत को परेशानी हो सकती है। हालांकि इंग्लैंड का प्रयास बैजबॉल खेल से बड़ा स्कोर खड़ा कर भारत के लिए मुश्किलें खड़ी करना है।












Click it and Unblock the Notifications