IND vs ENG 3rd T20: मैच से पहले ही हो गया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जानें कौन बाहर-कौन अंदर

IND vs ENG 3rd T20: भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को उन खिलाड़ियों की घोषणा की जो इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। भारतीय टीम ने पहले ही चल रही टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है, जिसका तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में नहीं किया बदलाव (IND vs ENG 3rd T20)

भारत के मौजूदा दौरे पर लगातार हार का सामना करने के बावजूद इंग्लैंड ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीसरे मुकाबले के लिए उसी प्लेइंग इलेवन को बरकरार रखा, जिसे चेन्नई में दूसरे टी-20 में दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। फिल साल्ट और बेन डकेट दोनों ही भारत के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।

IND vs ENG 1

जोस बटलर छोड़ बाकी बल्लेबाज रहे फ्लॉप

अपने खराब फॉर्म के बावजूद फिल साल्ट और बेन डकेट को राजकोट में होने वाले करो या मरो के मुकाबले के लिए बरकरार रखा गया है। हालांकि, फिल साल्ट और बेन डकेट ही नहीं बल्कि पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप मौजूदा टी-20 सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का सामना करने में बुरी तरह संघर्ष कर रही है। कप्तान जोस बटलर ने कोलकाता में पहले टी-20 में 44 गेंदों पर 68 रनों और चेन्नई में दूसरे टी-20 में 30 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली।

पिछले मैच में दो विकेट से मिली थी हार

हालांकि, दूसरे टी-20 में जेमी स्मिथ (22) और ब्रायडन कार्स (31) ने कुछ उम्मीदें जगाईं, लेकिन टॉप और मिडल ऑर्डर की विफलता के कारण इंग्लैंड को चेन्नई में भारत के खिलाफ 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कार्से को ईडन गार्डन्स में पहले टी20 में मौका नहीं मिला, जहां इंग्लिश टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ़ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लियाम लिविंगस्टोन भी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इंग्लैंड की कोशिश तीसरे मैच में जीत दर्ज कर वापसी करने की होगी।

प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं ये खिलाड़ी

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+