बेन स्टोक्स सहित इंग्लैंड के 4 दिग्गज ओवल टेस्ट से बाहर, कौन बना नया कप्तान? भारत के पास गोल्डन चांस
IND vs ENG: इंग्लैंड के पास ओवल में भारत को हराते हुए सीरीज जीतने का मौका है, हालांकि मेजबान टीम पहले से 2-1 की स्कोरलाइन से आगे चल रही है। अगर मैच ड्रॉ भी होता है तो इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम मैच जीत लेती है, तो सीरीज बराबर होगी, इस बीच इंग्लैंड टीम से एक बड़ी खबर है।
इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम घोषित की है लेकिन बेन स्टोक्स सहित कई खिलाड़ी गायब है। उनके बाहर होने के बाद अब इंग्लिश टीम को नया कप्तान मिल गया है। बेन स्टोक्स कंधे में चोट की वजह से बाहर हुए हैं। भारत के खिलाफ 31 जुलाई से शुरू हो रहे मैच में अब ओली पोप के पास टीम की कमान रहेगी।

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से जो ग्यारह खिलाड़ी खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे, उनमें से भी तीन खिलाड़ी इस बार टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स, स्पिनर लियाम डॉसन जैसे खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। जैकब बेथल टीम में हैं, उनको छठे नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिलेगा।
IND vs ENG: स्टोक्स का धाकड़ प्रदर्शन
स्टोक्स का बाहर होना इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि इस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अगर सबसे ज्यादा किसी ने परेशान किया है, तो वह बेन स्टोक्स ही हैं। उनकी अंदर आने वाली गेंदों पर टीम इंडिया के खिलाड़ी आउट होते दिखे हैं। स्टोक्स ने पिछले मैच में शतकीय पारी भी खेली थी।
पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड की गेंदबाजी खास नहीं रही थी, जडेजा और वॉशिंगटन सुदंर अंतिम दिन के दो सेशन खेलते चले गए और आउट नहीं हुए। इससे मैच ड्रॉ हो गया। भारतीय टीम के पास अब पूरा मौका है। आर्चर भी टीम से बाहर हैं, ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को इस मौके का फायदा उठाने के बारे में सोचना चाहिए।
IND vs ENG: बैटिंग में दोनों टीमें सॉलिड
हालांकि बैटिंग में इंग्लैंड के पास रूट, ब्रूक, ओली पोप जैसे खिलाड़ी हैं लेकिन गेंदबाजी अब कमजोर हुई है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में जमकर रन बनाए हैं, गिल, जायसवाल, जडेजा, राहुल आदि बल्लेबाज तगड़ी फॉर्म में हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिनसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग












Click it and Unblock the Notifications