रेत की तरह फिसल रही भारत के हाथ से जीत, एजबेस्टन टेस्ट में बारिश ने खराब किया गेम

IND vs ENG: भारतीय टीम ने एजबेस्टन टेस्ट मैच में अब तक धाकड़ प्रदर्शन किया है, इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य देकर उनके 3 विकेट भी हासिल कर लिए हैं लेकिन पांचवें दिन जीत की उम्मीदों पर पानी फिरता नज़र आ रहा है। पांचवें दिन के खेल से पहले बारिश ने खलल डाल दिया।

भारत की टीम इस मैच में जीत के बेहद करीब है, सिर्फ सात विकेट लेने पर टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी पर आ जाएगी लेकिन मुसलाधार बारिश की वजह से गेम शुरू ही नहीं हो पाया।ग्राउंड पर कवर्स लगे हुए थे, उनको हटाने से पहले ही बारिश का ताण्डव देखने को मिला।

ind vs eng

एजबेस्टन में सुबह से ही बारिश देखने को मिल रही थी, कुछ दिन पहले से ही रविवार को बारिश का पूर्वानुमान था और कुछ वही देखने को मिला। भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत कंडीशन में है लेकिन मुकाबला शुरू होने से ही चीजें ठीक होंगी।

IND vs ENG: बारिश का आवागमन

बारिश में बीच में कुछ देर रुकी थी लेकिन गेम शुरू होने से पहले ही फिर से आ गई, इसके बाद भी कुछ यही हुआ। अंपायरों ने मैदान कर निरीक्षण करने के लिए हाथों में छाते लेकर जाने का निर्णय लिया था, ग्राउंड देखने के दौरान भी बारिश ने फिर खलल डाला, रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे दिन ही बरसात होने की संभावना है, अगर ऐसा होगा, तो भारत के लिए इससे बड़ा झटका कोई नहीं हो सकता।

IND vs ENG: इंग्लैंड की खराब कंडीशन

इंग्लैंड की टीम का स्कोर 3 विकेट पर 72 रन है। 608 रनों का लक्ष्य काफी बड़ा है, इसे हासिल करने के लिए जाने पर इंग्लिश टीम का ऑल आउट होना तय माना जा सकता है। हैरी ब्रूक के कन्धों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। रूट आउट हो चुके हैं। ऐसे में ड्रॉ के लिए खेलने का प्रयास हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+