IND vs ENG Dream11: भारत-इंग्लैंड तीसरे ODI की धांसू ड्रीम 11, रातोंरात डेढ़ करोड़ रुपये जीतने का मौका
IND vs ENG Dream11: इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के ऊपर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम अब एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। आज इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी।
टीम इंडिया ने अब तक खेले दोनों मैचों में बेहतरीन कौशल और रणनीति का प्रदर्शन किया है, कहीं न कहीं इंग्लिश टीम इस मामले में पिछड़ी है। इसी वजह से लगातार दो मैचों में हार के साथ इंग्लिश टीम को सीरीज से हाथ धोना पड़ा है।

मुकाबला नजदीक आने के साथ ही फैन्स का उत्साह भी चरम पर होता है क्योंकि ड्रीम इलेवन में टीम बनाते हुए पैसा हासिल करने का मौका होता है। टीम बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, उनमें भी सबसे अहम ऑल राउंडर होता है। गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन कर एक ऑल राउंडर ज्यादा पॉइंट्स दिला सकता है। यहां तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए ड्रीम 11 के बारे में बताया गया है।
IND vs ENG Dream11 (भारत-इंग्लैंड तीसरा ODI ड्रीम 11)
विकेटकीपर- जोस बटलर, फिल साल्ट
बल्लेबाज- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर
ऑल राउंडर- अक्षर पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, रविन्द्र जडेजा/वॉशिंगटन सुंदर
गेंदबाज- मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, आदिल राशिद
कप्तान- शुभमन गिल
उपकप्तान- जोस बटलर
IND vs ENG Dream11 में किस टीम से ज्यादा प्लेयर
प्लेयर्स को फॉर्म के आधार पर चुनना जरूरी है। इंग्लैंड की तुलना में इस समय भारतीय टीम के प्लेयर्स अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। लिहाजा भारतीय टीम के प्लेयर्स ज्यादा होंगे। विराट कोहली फ्लॉप चल रहे हैं, इस वजह से उनके ऊपर यहां भरोसा नहीं किया गया है।
बल्लेबाज पड़ सकते हैं भारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाज भारी पड़ सकते हैं। इसके पीछे वजह वहां की सपाट पिच है। हालांकि स्पिनर अपना जलवा दिखा सकते हैं लेकिन दूसरी पारी के दौरान उनका जादू भी चलना मुश्किल है क्योंकि उस समय ओस की भूमिका रहेगी। इस वजह से बल्लेबाजों का पक्ष यहाँ भारी है।












Click it and Unblock the Notifications