IND vs ENG Dream 11: भारत-इंग्लैंड टेस्ट की बेस्ट ड्रीम इलेवन, इन खिलाड़ियों से करोड़ों कमाने का मौका

India vs England 1st Test Dream 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। पिछली बार इंग्लैंड ने 2021 में भारत दौरा किया था। उस दौरान चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को हराया था।

इस बार भी पहला टेस्ट मैच काफी खास होने वाला है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। पहला टेस्ट जीतने से सीरीज के बाकी मैचों के लिए मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल जाती है। हालांकि काम आसान नहीं होगा।

ind vs eng dream 11

साल 2012 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज में हराया था। उसके बाद से अब तक कोई भी विदेशी टीम भारत में आकर टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस बार इंग्लैंड का प्रयास रहेगा की पुराना इतिहास दोहराया जाए।

भारतीय टीम को विराट कोहली की कमी निश्चित रूप से खेलने वाली है क्योंकि उन्होंने निजी काम से छुट्टी पर जाने का फैसला लिया है। शुरुआती दो टेस्ट मैचों से कोहली बाहर रहेंगे। उनकी जगह टीम में रजत पाटीदार को शामिल किया गया है लेकिन प्लेइंग 11 में पाटीदार को जगह मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। मुकाबले को लेकर ड्रीम इलेवन भी काफी खास होने वाली है। इसके लिए यहाँ प्रिडिक्शन किया गया है।

भारत vs इंग्लैंड पहला टेस्ट, ड्रीम 11 (India vs England 1st Test Dream 11)

विकेटकीपर: केएस भरत, जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, केएल राहुल, जो रूट, शुभमन गिल
ऑल राउंडर: रविन्द्र जडेजा
गेंदबाज: रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, रेहान अहमद, जैक लीच
कप्तान: रोहित शर्मा
उपकप्तान: जो रूट

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्रॉली, बेन डुकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+