IND vs ENG: मौसम बदलेगा रुख, क्या चमकेगी भारत की उम्मीद? जानिए तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IND vs ENG Day 3 Weather Report: पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच का रोमांच तेजी से आगे बढ़ रहा है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का यह मुकाबला दो दिन में ही तीसरी पारी तक पहुंच चुका है। पहले दो दिन बारिश और पिच की चुनौती ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। लेकिन अब तीसरे दिन भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है। मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और धूप खिलने की संभावना है।

बारिश की कोई संभावना नहीं (IND vs ENG Day 3 Weather Report)

बीते दो दिनों तक बारिश ने खेल में खलल डाला। लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार 2 अगस्त को लंदन के ओवल मैदान पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीबीसी वेदर की मानें तो तीसरे दिन पूरे दिन आसमान साफ रहेगा, सिर्फ दोपहर के वक्त कुछ हल्के बादल रहेंगे। तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हल्की-फुल्की हवा चलेगी। शाम के समय फिर से धूप लौटेगी जो बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

IND vs ENG 1

भारत के पास बड़ा स्कोर करने का मौका

भारत फिलहाल अपनी दूसरी पारी में 75 रन पर दो विकेट खोकर खेल रहा है और इंग्लैंड पर 52 रनों की बढ़त बना चुका है। अब जब मौसम साफ रहेगा और सूरज निकलेगा, तो भारतीय बल्लेबाजों के पास मौका है कि वे इस परिस्थिति का पूरा फायदा उठाएं। ओवल की यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है, लेकिन जब सूरज निकलता है तो बल्लेबाज़ी करना थोड़ा आसान हो जाता है। ऐसे में अगर भारतीय बल्लेबाज संयम और आक्रमण का संतुलन बनाकर खेलें तो वे इंग्लैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य रख सकते हैं।

चौथी पारी में बल्लेबाजी करना नहीं होगा आसान

अगर भारत तीसरे दिन मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रहा तो इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। यह पिच धीरे-धीरे और मुश्किल होती जा रही है, जिसमें सीम मूवमेंट और उछाल दोनों हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास अब मौका है कि वह मौसम का फायदा उठाकर मुकाबले में निर्णायक बढ़त हासिल करे। अब देखना ये होगा कि क्या धूप के साथ भारत की किस्मत भी चमकती है या इंग्लैंड वापसी करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+