IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में दिखेगा कुलदीप यादव का जलवा? पीटरसन की सलाह इंग्लैंड पर पड़ेगी भारी!
IND vs ENG, Kuldeep Yadav: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और अब टीम बदलाव के मूड में दिख रही है। इस बार सबकी नजरें कुलदीप यादव पर टिकी हैं, जिनकी प्लेइंग XI में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
कुलदीप यादव की वापसी लगभग तय (IND vs ENG, Kuldeep Yadav)
कुलदीप यादव ने हाल ही में द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इंग्लैंड में गेंदबाजी करने की बारीकियां केविन पीटरसन से सीखी हैं। पीटरसन, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर रहे हैं और कुलदीप को इंग्लिश कंडीशन्स में गेंदबाजी की रणनीति समझाई थी। ऐसे में अब पीटरसन की दी हुई सीख इंग्लैंड की टीम के लिए भारी पड़ सकती है।

टीम में शामिल होने पर बोले कुलदीप
कुलदीप ने कहा कि अगर आप विकेट नहीं लेंगे तो टीम में आपकी जगह को सही नहीं ठहराया जा सकता, खासकर इंग्लैंड जैसी जगह पर विकेट लेना जरूरी होता है। मेरा लक्ष्य है कि हर गेंद पर बल्लेबाज़ को आउट करने की सोच रखूं। कुलदीप का कहना है कि ज़्यादातर स्पिनर इंग्लैंड में रक्षात्मक सोच के साथ आते हैं, लेकिन उन्हें पीटरसन ने बताया कि आक्रामक रवैया अपनाना ज़रूरी है।
टीम इंडिया को क्यों है कुलदीप से उम्मीद?
पहले टेस्ट में भारत ने 5 गेंदबाज़ खिलाए थे, जिनमें शार्दुल ठाकुर और जडेजा भी शामिल थे। हालांकि बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज़्यादा मदद नहीं मिली। यही वजह है कि अब भारत दो स्पिनर्स के साथ उतर सकता है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ऐसा रहा है कुलदीप का रिकॉर्ड
कुलदीप यादव अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 6 टेस्ट में 21 विकेट ले चुके हैं। हालांकि इंग्लैंड की ज़मीन पर उन्होंने केवल एक बार, लॉर्ड्स 2018 में गेंदबाज़ी की थी, जहां वो ज़्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। लेकिन अब वो फिट हैं, आत्मविश्वास से भरे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। एजबेस्टन इंग्लैंड का वो मैदान है जहां स्पिनर्स को इतिहास में मदद मिली है। शेन वॉर्न, नाथन लायन और आर. अश्विन यहां विकेट ले चुके हैं। लिहाजा कुलदीप यादव से भी टीम को विकेट की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications