IND vs ENG: 'पिताजी, मुझे अभी भी जगह नहीं मिली', बेटे का हाल देख छलका पिता का दर्द, जानें क्या कहा?

IND vs ENG Abhimanyu Easwaran: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। अभिमन्यु ईश्वरन पिछले करीब दो सालों से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया है। इंग्लैंड दौरे पर जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, तब उम्मीद की जा रही थी कि अब ईश्वरन को भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा।

अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं मिला डेब्यू का मौका (IND vs ENG Abhimanyu Easwaran)

लेकिन इसके विपरीत टीम मैनेजमेंट ने साई सुदर्शन और करुण नायर को अधिक तरजीह दी। साई सुदर्शन और करुण नायर दोनों ही इस सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते आ रहे हैं और घरेलू टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाजों में उनकी गिनती होती है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए उनका अब तक नहीं खेलना टीम के कोच और कप्तान पर भी सवाल खड़े करती है।

IND vs ENG 1

कोच गंभीर को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

अभिमन्यु के पिता रंगनाथन ईश्वरन ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में अपने बेटे की अनदेखी को लेकर दिल की बात कही। उन्होंने बताया कि कोच गौतम गंभीर ने खुद अभिमन्यु को भरोसा दिलाया था कि उन्हें एक लंबा मौका मिलेगा। गंभीर ने कहा था कि वो मेरे बेटे को दो-तीन मैचों के बाद नहीं हटाएंगे। उसे लंबी रेस का घोड़ा मानते हैं। लेकिन चार साल से वह सिर्फ इंतज़ार कर रहा है।

नंबर तीन पर मिल सकता था अभिमन्यु को मौका

उन्होंने यह भी कहा कि साई सुदर्शन की जगह उनके बेटे को नंबर 3 पर खेलना चाहिए था। साई सुदर्शन का प्रदर्शन 0, 31, 0, 61 जैसा रहा, तो कम से कम एक बार अभिमन्यु को आज़माया जा सकता था। वह ईडन गार्डन जैसी हरी पिचों पर बहुत क्रिकेट खेल चुका है और वहां रन भी बनाए हैं। रंगनाथन ईश्वरन इस बात से भी नाराज दिखे कि करुण नायर को नंबर 3 पर खिलाया गया, जबकि वो आमतौर पर मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं।

फर्स्ट क्लास मैचों में दमदार रहा है प्रदर्शन

करुण ने कभी भी एक डाउन नहीं खेला, फिर उन्हें उस पोजीशन पर क्यों मौका दिया गया? मेरे बेटे को ओपनिंग या टॉप ऑर्डर में ही खेलने की आदत है। बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन ने अब तक 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 7841 रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 48.70 है, जो साबित करता है कि वह लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+