IND vs END: लॉर्ड्स टेस्ट में आज भारत की कड़ी परीक्षा, कैसे इंग्लैंड ने की हराने की पूरी तैयारी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों में 1-1 की बराबरी रही है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबला होने से इसका महत्व अलग हो जाता है, लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है।
पिछले मैच में भारत से हार के कारण इंग्लैंड की टीम ने अतिरिक्त तैयारी की है। इंग्लिश टीम ने भारत को घेरने का प्रयास करते हुए दो अहम चीजें की हैं। अगर सब कुछ ठीक रहेगा, तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं लेकिन इंग्लैंड की राह भी आसान नहीं होगी।

इंग्लैंड ने पहला काम तो पिच को लेकर किया है। पिछले दो मैचों में भारत के बल्लेबाजों से पिटाई खाने के बाद लॉर्ड्स में अपने मन मुताबिक़ पिच मांगी गई है। कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लॉर्ड्स में पिच पर काफी घास है, यह तेज गेंदबाजों को मदद पहुँचाने के लिए है।
इसके अलावा इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव कर दिया। मैच से एक दिन पहले ही अपने 11 नामों की घोषणा कर बता दिया कि धांसू गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब खेलने वाले हैं। ग्रीन पिच पर जोफ्रा आर्चर का कहर देखने को मिल सकता है। यह इंग्लैंड के लिए अच्छा संकेत है।
IND vs ENG: कैसा रहेगा मौसम
जहां तक मौसम का सवाल है, तो बारिश की कोई संभावना नहीं होगी। दर्शकों को पूरे पांच दिन मैच का लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा। अगर मैच चार दिन में मुकाबला समाप्त हो जाए, तो वह एक अलग बात है। लॉर्ड्स में वेदर कंडीशंस के कारण गेंद हिलती है।
IND vs ENG: भारत की तैयारी
भारत ने भी इंग्लैंड को जवाब देने के लिए तैयारी तो की है। गिल और टीम के अन्य सभी सदस्यों ने कड़ा नेट अभ्यास किया। इसके अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव के आसार हैं। बुमराह आएँगे और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications